
मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक की मौत और 18 घायल; कई के हालत गंभीर
AajTak
मुंबई के दहिसर में एक हाई-राइज बिल्डिंग की 24वीं मंजिल पर लगी आग पर तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है. इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए. घायलों में कई स्थिती गंभीर है.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के दहिसर में एक हाई-राइज इमारत की 24वें मंजिल पर लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया. ये आग दोपहर 3 बजे के क़रीब लगी थी. लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी. इसके बाद फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं और लोगों को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया गया. आग का स्तर लेवल II था.
आग लगने पर कुल 36 लोगों को रेस्क्यू किया गया, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे. उन्हें पास के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया. मुंबई नगर निगम की म्युनिसिपल फायर ब्रिगेड (MFB) ने बताया कि आग पर क़रीब तीन घंटे में शाम 6 बजकर 10 मिनट पर पूरी तरह से काबू कर लिया गया.
घायल और हालात
रोहित अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई. एक अपंग (डिसेबल्ड) लड़की की हालत गंभीर, 5 अन्य का इलाज चल रहा है. नॉर्दन केयर अस्पताल में 10 लोग भर्ती हैं, जिसमें 4 साल के बच्चे की हालत गंभीर है. प्रगति और शताब्दी अस्पताल में एक-एक शख्स एडमिट है.
दहिसर पुलिस सभी अस्पतालों से घायलों की पूरी जानकारी जुटा रही है ताकि उनकी सुरक्षा और इलाज सुनिश्चित की जा सके. अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है. समय पर रेस्क्यू करने की वजह से बड़ी जनहानि टल गई, लेकिन अभी भी घायलों की देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: मुंबई: गणपति विसर्जन के दौरान हादसा, बिजली के तार की चपेट में आने से एक की मौत, 5 घायल

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










