
मुंबई के जुहू बीच पर बह गए 5 लड़के, एक को बचाया, 4 अब भी लापता
AajTak
मुंबई में समुद्र में उतरे 5 लड़के डूब गए. इनमें से एक को बचा लिया गया, जबकि चार अब भी लापता हैं. चारों लड़के मुंबई के सांताक्रुज इलाके के बताए जा रहे हैं. बता दें कि कुल आठ लड़के जुहू बीच पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे, जिनमें से 3 ने समुद्र में उतरने से इनकार कर दिया था.
बिपरजॉय तूफान के अलर्ट के बावजूद पांच लड़के मुंबई के जुहू बीच में नहाने के लिए उतर गए. समुद्र में तेज लहरें होने के कारण पांचों डूबने लगे, जिसमें से एक को लाइफगार्ड ने किसी तरह बचा लिया, लेकिन 4 लड़के समुद्र में डूबते हुए काफी अंदर चले गए. चारों लड़कों की तलाश के लिए अब सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक तूफान को देखते हुए लगातार लोगों को समुद्र में ना जाने की चेतावनी दी जा रही है. इसके बाद भी लड़के चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए बीच में उतर गए. लड़कों का समूह बीच पर पिकनिक मनाने के लिए आया था. बताया गया कि इस ग्रुप में 8 लड़के थे, जिनमें से 3 ने पानी में उतरने से इनकार कर दिया था.
लाइफगार्ड ने अंदर जाने से किया था मना
घटना सोमवार शाम चार से पांच बजे के बीच की है. लड़के जुहू कोलीवाडा की तरफ से जेट्टी के जरिए दाखिल हुए थे. वहां, तैनात लाइफगार्ड ने उन्हें अंदर ना जाने का इशारा किया था. गार्ड ने सीटी भी बजाई थी, लेकिन पांचों लड़के फिर भी अंदर चले गए. जिस रास्ते से लड़के दाखिल हुए, वहां पुलिस तैनात है, लेकिन समुद्र तट की इतनी लंबी सीमा पर नजर रखना काफी मुश्किल है.
डूबने वाले चारों लड़के सांताक्रुज के रहने वाले
समुद्र में उतरे जो चार लड़के अब भी लापता हैं, वे सभी सांताक्रुज ईस्ट के वकोला में दत्ता मंदिर इलाके के रहने वाले हैं. इनके नाम धर्मेश भुजियाव (15), जय ताजभरिया (16), भाई मनीष (15) और शुभम भोगनिया (16) है. वहीं, समुद्र में उतरने के बाद भी जो लड़का बाल-बाल बच गया, उसका नाम दीपेश करण (16) है. बताया जा रहा है कि डूबने पर उसने घाट के पास लटकती रस्सी को पकड़ लिया था.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







