
मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा, BEST बस ने 30 लोगों को कुचला, 3 की मौत
AajTak
मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार को एक बेकाबू बेस्ट बस ने तबाही मचा दी. बस की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए, जबकि सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. हादसे की सटीक वजह का अब तक पता नहीं चल सका है. वहीं हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है.
मुंबई के कुर्ला इलाके में बड़ा हादसा हो गया है. यहां बेकाबू बेस्ट बस कई लोगों को कुचल दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए. बेकाबू बेस्ट बस ने कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया है. हादसे की सही वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है. घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी है और फायर ब्रिगेड व एम्बुलेंस मौके पर राहत कार्य में जुटे हैं.
देखें वीडियो...
जानकारी के मुताबिक, बेस्ट बस कुर्ला से अंधेरी जा रही थी तभी अंबेडकर नगर में बुद्ध कॉलोनी के पास बस अनियंत्रित हो गई. फिर बस ने कई लोगों को कुचल दिया. कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ की जान भी चली गई. घायलों को भाभा और सायन अस्पताल ले जाया गया है.
वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया. स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस चालक को हिरासत में ले लिया है. फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
तीन लोगों की मौत, 27 घायल
बताया जा रहा है कि बेस्ट बस ने 30 लोगों को कुचल दिया, जिसमें से 3 लोगों की मौत हो गई है और 27 लोगों का अस्पतासल में इलाज चल रहा है. कुर्ला भाभा अस्पताल स्टाफ नर्स गायकवाड़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 घायलों में से 3 को मृत घोषित कर दिया गया, अन्य घायलों की स्थिति की प्रतीक्षा की जा रही है. वहीं, डीसीपी के बयान के अनुसार, हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 27 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








