
मुंबई का 125 साल पुराना एलफिंस्टन ब्रिज आज रात से बंद, बनेगा नया डबल डेकर फ्लाईओवर
AajTak
मुंबई का 125 साल पुराना एलफिंस्टन ब्रिज आज आधी रात से यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा. अगले दो साल तक इसे तोड़कर नया 4.5 किमी लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर बनाया जाएगा, जो अटल सेतु को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ेगा. ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं. स्थानीय लोगों ने परियोजना का विरोध करते हुए पुनर्वास की मांग पर जोर दिया है.
मुंबई का 125 साल पुराना ब्रिटिशकालीन एल्फिंस्टन ब्रिज (Elphinstone Bridge) आज आधी रात से यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा. यह पुल अगले दो साल तक बंद रहेगा. ब्रिज को तोड़कर उसकी जगह नया पुल बनाया जाएगा. इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी की गई, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि आज रात 9 बजे से वैकल्पिक यातायात व्यवस्था लागू हो जाएगी.
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने इस पुल को ध्वस्त कर इसकी जगह नया 4.5 किलोमीटर लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने की योजना बनाई है. इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी हुई. पुल को तोड़ने की अधिसूचना चौथी बार जारी की गई है, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया था.
यह भी पढ़ें: सेना-रेलवे मिलकर बनाएंगे एलफिंस्टन ब्रिज, जायजा लेने पहुंचे निर्मला-पीयूष-फडणवीस
वैकल्पिक यातायात व्यवस्था
ट्रैफिक पुलिस ने ब्रिज बंद होने के बाद वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं. मोटर चालक दादर के तिलक ब्रिज और चिंकपोकली पुल का उपयोग रेलवे ट्रैक पार करने के लिए कर सकते हैं. वहीं, करी रोड पुल पर यातायात तीन स्लॉट्स में नियंत्रित होगा. सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक पुल पूर्व से पश्चिम दिशा के वाहनों के लिए, दोपहर 3 से रात 11 बजे तक पश्चिम से पूर्व दिशा और रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक दोनों दिशाओं के लिए खुला रहेगा.
कैसा होगा नया फ्लाईओवर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








