
मुंबई: कारोबारी के दफ्तर में सेंध लगाकर 3 किलो सोने की ईंट चुराई, कपड़ा बेचता था आरोपी
AajTak
यह घटना 18 दिसंबर को सामने आई थी जब एक 65 वर्षीय व्यवसायी ने वीपी रोड पुलिस स्टेशन में अपनी दुकान के टूटने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार, आरोपी ने मुख्य दरवाजा तोड़कर ऑफिस में प्रवेश किया और तीन सोने की ईंट, जिनका वजन एक-एक किलोग्राम था, साथ ही कुछ नकद राशि चुरा ली थी.
मुंबई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स को दक्षिण मुंबई के गिरगांव स्थित एक ऑफिस से 2.4 करोड़ रुपये की सोने की ईंट चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. आरोपी की पहचान चंद्रभान पटेल (36) के रूप में की गई है, जो उत्तर प्रदेश का निवासी है.
जानें क्या है पूरा मामला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 18 दिसंबर को सामने आई थी जब एक 65 वर्षीय व्यवसायी ने वीपी रोड पुलिस स्टेशन में अपनी दुकान के टूटने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार, आरोपी ने मुख्य दरवाजा तोड़कर ऑफिस में प्रवेश किया और तीन सोने की ईंट, जिनका वजन एक-एक किलोग्राम था, साथ ही कुछ नकद राशि चुरा ली थी.
अधिकारी ने आगे बताया कि जब मामले की जांच की गई तो आरोपी के बारे में पता चला. पूछताछ में पता चला कि आरोपी सीपी टैंक क्षेत्र में कपड़े बेचता था. चोरी की गई संपत्ति बरामद कर ली गई है.
मयह भी पढ़ें: मुंबई में कैब ड्राइवर की हत्या, घर में घुसकर पत्नी के सामने चाकुओं से गोदा
इससे पहले मुंबई पुलिस ने पिछले 6 महीनों में चोरी हुए 127 मोबाइल फोन का पता लगाया था. देश के विभिन्न हिस्सों से डिवाइस बरामद करने के बाद उन्हें उनके पंजीकृत मालिकों को लौटा दिया गया था.अधिकारियों ने बताया था कि तकनीकी विश्लेषण की मदद से इन मोबाइल फोनों का पता कर्नाटक, असम, पश्चिम बंगाल और राजस्थान जैसे विभिन्न राज्यों में लगाया गया था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









