
मुंबई एयरपोर्ट पर नेपाली और बांग्लादेशी नागरिक फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार
AajTak
मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने नेपाली नागरिक कृष्णा मारपन तामांग और बांग्लादेशी निवासी निरंजन नाथ सुबल चंद्रनाथ को फर्जी भारतीय पासपोर्ट के आरोप में गिरफ्तार किया है. दोनों ने कोलकाता में जाली दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाए थे और कई देशों की यात्रा कर चुके थे. सहार पुलिस ने दोनों पर भारतीय न्याय संहिता और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस ने शुक्रवार को दो विदेशी नागरिकों को फर्जी भारतीय पासपोर्ट के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में एक 29 साल का नेपाली नागरिक कृष्णा मारपन तामांग है, जबकि दूसरा 67 साल का निरंजन नाथ सुबल बांग्लादेश का रहने वाला है.
जांच में सामने आया फर्जी पासपोर्ट
पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों ने कोलकाता में जाली दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाए थे. इन पासपोर्ट्स का इस्तेमाल कर वो अलग-अलग देशों की यात्रा कर चुके थे. पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को निरंजन नाथ मस्कट (ओमान की राजधानी) से मुंबई लौटा. उसके दस्तावेज सही नहीं पाए जाने पर जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने पासपोर्ट फर्जीवाड़े की बात कबूल कर ली.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक उसी समय कृष्णा मारपन तामांग हवाई अड्डे से विदेश जाने की तैयारी कर रहा था और चेक-इन के दौरान पकड़ में आ गया. दोनों को सहार पुलिस स्टेशन ले जाकर पूछताछ की गई. पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़ी धाराओं के अलावा पासपोर्ट अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.
कई देशों की यात्रा कर चुके थे दोनों आरोपी
अधिकारियों का कहना है कि जांच में यह भी सामने आया है कि इन फर्जी पासपोर्ट्स की मदद से दोनों आरोपियों ने कई देशों की यात्रा की थी. पुलिस अब इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रही है कि कोलकाता में उनके लिए किसने पासपोर्ट तैयार किए और क्या इस गिरोह में और लोग भी शामिल हैं. सहार पुलिस की टीम मामले की गहन जांच कर रही है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







