
मुंबई: आंधी-तूफान के साथ बारिश बनी आफत, 3 लोगों की मौत, NDRF की तैनाती, कई उड़ानों पर भी असर
AajTak
मुंबई और गुजरात के कुछ इलाकों में अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई. मौसम में हुए इस अचानक बदलाव से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, क्योंकि आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के कारण दिन का तापमान नीचे गिर गया है.
मुंबई में अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया है और आसमान में घने बादल छाने के बाद धूल भरी आंधी और बारिश शुरू हो गई. मुंबई में दिन के समय अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ तापमान नीचे गिर गया. मौसम विभाग की तरफ से मुंबई में आज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया था. ताजा अपडेट के अनुसार, होर्डिंग के नीचे दबने से 3 लोगों की मौत हो गई है और 59 लोग घायल हो गए हैं.
मुंबई पुलिस ने बताया कि अचानक आई इस आंधी की वजह से मेटल का बोर्ड घाटकोपर की समता कॉलोनी के रेलवे पेट्रोल पंप पर आकर गिर गया, जिसके नीचे दबकर पहले 37 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली थी. लेकिन ताजा अपडेट के अनुसार, इस होर्डिंग के नीचे दबकर घायल होने वालों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है. और 3 लोगों की मौत हो गई है. मुंबई फायर ब्रिगेड की तरफ से फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
कई फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट
जानकारी के मुताबिक, अचानक बदले मौसम के इस मिजाज के चलते 15 फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया. अब इन सभी फ्लाइट्स को वापस मुंबई लाया जा रहा है और मुंबई एयरपोर्ट पर फंसी कई फ्लाइट्स अब उड़ान भर रही हैं. अभी कई फ्लाइट देरी से चल रही हैं, पर विजिबिलिटी नॉर्मल है. कुछ वक्त बाद फ्लाइट्स की उड़ान नॉर्मल होने की उम्मीद है.
स्टील की पार्किंग गिरी
वहीं, साढ़े चार और करीब छह बजे बरकत अली नाका, वेयर हाउस के सामने श्रीजी टावर के पास मेटल-स्टील पार्किंग ढह जाने की जानकारी मिली. ये स्टील-मेटल पार्किंग सड़क के किनारे खड़ी 10 गाड़ियों पर गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति के कार के अंदर फंस गया. बीएससी और एमएफबी की टीम व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य में जुटी हुई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










