
मुंबई अटैक: जब अचानक एक ही लेन में आतंकी कसाब और इस्माइल से टकरा गए हेमंत करकरे, चार्जशीट में दर्ज है शहादत की पूरी कहानी
AajTak
हेमंत करकरे 26/11 आतंकी हमले के समय मुंबई एटीएस के प्रमुख थे. उनके साथ एसीपी अशोक काम्टे, पुलिस इंस्पेक्टर विजय सालस्कर और दो अन्य पुलिसकर्मी आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे. करकरे ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखा था, जो घटिया गुणवत्ता का था. यह काम नहीं कर रहा था.
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार ने बयान दिया कि दिवंगत आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे की मौत आतंकवादियों की गोलियों से नहीं, बल्कि कथित तौर पर आरएसएस से जुड़े एक पुलिस अधिकारी द्वारा चलाई गई गोली से हुई थी. उनके इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. मामले ने तूल पकड़ा तो विजय वडेट्टीवार ने अपने बयान पर सफाई दी और कहा, 'मैंने जो कहा वे मेरे शब्द नहीं हैं, मैंने सिर्फ वही कहा जो एसएम मुश्रीफ की किताब में लिखा था. किताब में पूरी जानकारी थी. जिस गोली से हेमंत करकरे की मौत हुई, वह आतंकवादियों की गोली नहीं थी.'
समुंदर के रास्ते मुंबई में घुसे 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 नवंबर, 2008 को शहर में कई स्थानों पर गोलीबारी और बम विस्फोट की घटनाओं को अंजाम दिया था. हेमंत करकरे उस समय मुंबई एटीएस के प्रमुख थे. उनके साथ एसीपी अशोक काम्टे, पुलिस इंस्पेक्टर विजय सालस्कर और दो अन्य पुलिसकर्मी इन आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे. करकरे ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखा था, जो घटिया गुणवत्ता का था. यह काम नहीं कर रहा था. आतंकवादियों ने अन्य पुलिसवालों के साथ हेमंत करकरे के सीने में भी गोली मार दी थी. मुंबई पुलिस द्वारा 26/11 आतंकी हमले के मामले में दायर आरोपपत्र में पूरी कहानी बतायी गई है.
कसाब और इस्माइल ने की थी CSMT स्टेशन पर गोलीबारी
चार्जशीट के मुताबिक 10 आतंकवादी स्पीडबोट पर कराची से मुंबई आए थे, उन्हें पाकिस्तान में बैठे उनके आका फोन से दिशा-निर्देश दे रहे थे. मुंबई शहर में घुसने के बाद सभी आतंकी अलग-अलग जगहों पर फैल गए. दो ट्राइडेंट ओबेरॉय होटल में घुस गए और दो ताज होटल में. चार आतंकी नरीमन हाउस की ओर गए. मोहम्मद अजमल आमिर कसाब और एक अन्य आतंकवादी, अबू इस्माइल खान ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी की, जिसमें कई लोग मारे गए और घायल हुए.
CSMT के बाद कामा अस्पताल पहुंचे थे कसाब और इस्माइल
इसके बाद दोनों (आमिर कसाब और इस्माइल खान) कामा हॉस्पिटल गए, जहां उनकी एक पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ हुई. कसाब और इस्माइल के साथ एनकाउंटर में आईपीएस सदानंद दाते और कुछ अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए. मुंबई एटीएस चीफ हेमंत करकरे, आईपीएस अशोक काम्टे और पुलिस इंस्पेक्टर विजय सालस्कर को वायरलेस सेट पर इनपुट मिला कि एसीपी सदानंद दाते आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में घायल हो गए हैं. तीनों ने रंग भवन की ओर जाने वाली गली में प्रवेश करने का फैसला किया, उनका इरादा सामने के दरवाजे से कामा हॉस्पिटल में एंट्री करने का था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








