
मुंबईः नवाब मलिक ने D-कंपनी के साथ प्रॉपर्टी हड़पने की रची साजिश, स्पेशल कोर्ट ने की टिप्पणी
AajTak
नवाब मलिक के खिलाफ ED के आरोपपत्र पर स्पेशल कोर्ट ने कहा कि मलिक और डी कंपनी के सदस्यों ने कई प्रॉपर्टी पर कब्जा किया. इसके लिए बाकयदा आपराधिक साजिश रची गई. मलिक ने अपने दबदबे और बाहुबल का इस्तेमाल कर कुर्ला जनरल स्टोर पर अवैध रूप से कब्जा किया था.
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक जेल में हैं. उनके खिलाफ स्पेशल कोर्ट ने ED के आरोपपत्र पर संज्ञान लिया. कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि नवाब मलिक कुर्ला में गोवावाला कंपाउंड हड़पने में सीधे तौर पर शामिल हैं. विशेष न्यायाधीश राहुल एन रोकाडे ने कहा कि आरोपी नवाब मलिक ने डी-कंपनी के सदस्य यानी हसीना पारकर, सलीम पटेल और सरदार खान के साथ मुनिरा प्लंबर से संबंधित प्रॉपर्टी हड़पने के लिए आपराधिक साजिश रची थी.
स्पेशल कोर्ट ने कहा कि नवाब मलिक ने हसीना पारकर और अन्य के साथ मिलीभगत की. इसके बाद संपत्ति हड़प ली, यह प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत किया गया अपराध था. कोर्ट आर्डर में कहा गया है कि अपराध की आय यानी प्रोसिड्स ऑफ क्राइम गैरकानूनी गतिविधियों से ही होता है.
एनसीपी नेता और मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ चार्जशीट में ED ने दावा किया है कि मलिक, उनके भाई असलम, दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर और 1993 के सीरियल ब्लास्ट के दोषी सरदार खान के बीच गोवावाला कंपाउंड को लेकर कुर्ला में कई दौर की बैठकें हुईं थीं. इसी संबंध में बाद में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया.
ED ने कहा कि जांच के दौरान कहा कि हसीना पारकर टेरर फंडिंग के लिए कई बड़ी और प्रॉमिनेंट प्रॉपर्टी के अवैध कब्जे में लिप्त थीं. इन्हीं में से एक प्रॉपर्टी गोवावाला कंपाउंड है, जिसके मालिक मुनीरा प्लंबर और मरियम गोवावाला हैं.
ED की चार्जशीट में कहा गया है कि मलिक और डी कंपनी के सदस्यों ने आपराधिक साजिश रची थी. साथ ही कई प्रॉपर्टी पर कब्जा किया. सरदार खान भी साजिश का हिस्सा था. चार्जशीट में कहा गया है कि शुरुआत में मलिक ने अपने दबदबे और बाहुबल का इस्तेमाल कर कुर्ला जनरल स्टोर पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था. उन्होंने लोगों को गुमराह किया और गोवावाला कंपाउंड में अपनी कंपनी सॉलिडस इन्वेस्टमेंट्स का अधिग्रहण करने के लिए कब्जा कर लिया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








