
मुंबईः इनकम टैक्स विभाग के 12 जगहों पर ताबड़तोड़ छापे, आदित्य ठाकरे के करीबी राहुल कनाल पर भी कसा शिकंजा
AajTak
Income tax Raid: आयकर विभाग ने मंगलवार को मुंबई में छापे मारे. ये कार्रवाई 12 जगहों पर हुई. इस दौरान पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के करीबी बताए जाने वाले राहुल कनाल के घर भी टीम ने छापा मारा.
Income tax Raid: आयकर विभाग (Income tax) की इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी ने मंगलवार को मुंबई और पुणे में करीब 12 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया. छापे की ये कार्रवाई बांद्रा में राहुल कनाल, कांदिवली में शिवसेना सदस्य सदानंद कदम और पुणे में उप आरटीओ अधिकारी बजरंग खरमाटे के आवास पर हुई. बता दें कि इसके अलावा मुंबई और पुणे में कई लोगों के घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा.
दरअसल, राहुल कनाल को शिवसेना युवा नेता और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे का करीबी बताया जाता है. वहीं सदानंद कदम शिवसेना नेता रामदास कदम के भाई और बिजनेस पार्टनर हैं. साथ ही शिवसेना नेता और परिवहन मंत्री अनिल परब के करीबी हैं.
जानकारी के मुताबिक, उप आरटीओ अधिकारी बजरंग खरमाटे को भी अनिल परब का करीबी बताया जाता है. खरमाटे से इनकम टैक्स विभाग के छापे की कार्रवाई से पहले प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने भी पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Former Home Minister Anil Deshmukh) से जुड़े मामले में पूछताछ की थी. ED ने महाराष्ट्र के गृह विभाग और परिवहन विभाग में तबादला-पोस्टिंग के मामले की जांच के सिलसिले में खरमाटे का बयान दर्ज किया था.
गौरतलब है कि आयकर अधिकारियों ने हाल ही में शिवसेना नेता और BMC की स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव, उनके करीबी सहयोगी बिमल अग्रवाल, मदनी, लैंडमार्क इंफ्रास्ट्रक्चर, बिपिन जैन और BMC के अन्य ठेकेदारों के आवासों पर छापेमारी की थी.
आयकर विभाग को तलाशी के दौरान जाधव और उनके परिवार के सदस्यों, सहयोगियों और बेनामीदारों के नाम पर 130 करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति के सबूत मिले थे. बता दें कि इस दौरान विभाग को फर्जी तरीके से दिए जा रहे ठेके, हवाला लेन-देन और विदेशी जमाओं से जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं. जाधव और बीएमसी ठेकेदारों के खिलाफ भ्रष्टाचार, गुटबंदी की शिकायतों के बाद 35 जगहों पर तलाशी की कार्रवाई की गई.
ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








