
मुंबईः आरे फॉरेस्ट में पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, मेट्रो कार शेड के निर्माण का रास्ता साफ
AajTak
मुंबई के आरे फॉरेस्ट इलाके में पेड़ों की कटाई से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने पेड़ों की काटने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को ट्री अथॉरिटी के सामने इसके लिए अर्जी लगाने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि पेड़ ट्री अथॉरिटी की अनुमति से ही काटे जा सकेंगे.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के आरे फॉरेस्ट इलाके में मेट्रो कार शेड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने आरे फॉरेस्ट में मेट्रो कार शेड के निर्माण के लिए 84 पेड़ काटे जाने की योजना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद आरे फॉरेस्ट में पेड़ काटे जाने और मेट्रो कार शेड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है.
सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को आरे फॉरेस्ट इलाके में पेड़ काटे जाने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू होते ही महाराष्ट्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट से 84 पेड़ काटने की इजाजत मांगी. सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने आरे मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट का नक्शा भी सुप्रीम कोर्ट में पेश किया.
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इस परियोजना की अनुमानित लागत 23 हजार करोड़ रुपये थी. हम पहले ही 22 हजार करोड़ रुपये इस परियोजना में निवेश कर चुके हैं. सॉलिसीटर जनरल ने कहा कि मुकदमेबाजी की वजह से हुई देरी के कारण लागत बढ़कर अब 37 हजार करोड़ रुपये हो गई है. उन्होंने कोर्ट को ये भी बताया कि आरे मेट्रो कार शेड का निर्माण पूरा हो जाने के बाद कार्बन उत्सर्जन कम होगा और इससे भी बहुत प्रभाव पड़ेगा.
महाराष्ट्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मेट्रो ट्रैक होने पर वाहनों के आवागमन में कमी आएगी. उन्होंने कहा कि 84 पेड़ काटने के बाद इस परियोजना का 95 फीसदी कार्य पूरा हो जाएगा. इस परियोजना को अगर 84 पेड़ की वजह से परियोजना का कार्य रोक दिया जाता है तो इससे जनता के बीच भी गलत संदेश जाएगा.
सॉलिसीटर जनरल ने कोर्ट में ये भी कहा कि जो पेड़ काटे जाने हैं, उन्हें या तो ट्रांसपोर्ट किया जाएगा या फिर नए पेड़ लगाए जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने परियोजना का कार्य काफी आगे बढ़ जाने की दलील मानते हुए पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने अपने आदेश में ये भी कहा कि मुंबई मेट्रो ट्री अथॉरिटी के पास पेड़ों की कटाई की मंजूरी के लिए अर्जी लगाएं. पेड़ों की कटाई ट्री अथॉरिटी की अनुमति के अधीन होगी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








