
मीसा भारती ने दानापुर में खोला चुनाव कार्यालय, बोलीं- इस बार भाजपा की विदाई करेगी जनता
AajTak
बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा चुनाव के लिए राजद प्रत्याशी मीसा भारती ने दानापुर लालू खटाल में खोला अपना चुनावी कार्यालय खोल दिया है. इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित कई नेता कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान राबड़ी देवी ने कहा कि इस बार बिहार की जनता एनडीए सरकार को जवाब देगी.
देश में लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है. आज पूरे देश में दूसरे चरण का चुनाव और मतदान चल रहा है. ऐसे में पटना के पाटलिपुत्र लोकसभा चुनाव को लेकर राजद ने दानापुर स्थित लालू खटाल में अपना चुनावी कार्यालय का शुरूआत किया. इस दौरान पार्टी के सुप्रीमो राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी मीसा भारती मौजूद थीं.
मीसा भारती ने पूजा अर्चना करने के बाद चुनावी कार्यालय की शुरुआत की. इस मौके पर बिहार महागठबंधन के तमाम लोग मौजूद थे. वहीं, मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि इस बार बिहार की जनता एनडीए सरकार को जवाब देगी.
यह भी पढ़ें- 'इन लोगों की वजह से ही जेल से निकल पाया, मेरे बुरे दिन खत्म हुए', BJP में शामिल होने के बाद बोले मनीष कश्यप
राबड़ी देवी ने कहा कि जनता देगी पीएम को जवाब
इसके अलावा आज प्रधानमंत्री का बिहार दौरा है. इस पर राबड़ी देवी ने साफ तौर पर कहा कि उनका भी हक है बिहार में आना और मेरा भी हक है. मगर, बीजेपी के 400 सीट जीतने के दावे पर राबड़ी देवी ने कहा की बिहार की जनता और देश की जनता इस बार मोदी सरकार को जवाब देने का काम करेगी.
मीडिया से बात करते पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार मीसा भारती ने कहा कि आज से चुनावी कार्यालय की शुरुआत हुई है. पार्टी के कार्यकर्ता और लोग इसकी काफी समय से मांग कर रहे थे. अब इसी चुनावी कार्यालय में सभी लोगों से मुलाकात की जाएगी.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











