
मीरवाइज उमर फारुक, अब्दुल बनी बट और बिलाल गनी लोन... 2019 में 370 हटने के बाद पहली बार हुर्रियत नेताओं की हुई मीटिंग
AajTak
जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस की नई सरकार का गठन हुआ है. जम्मू कश्मीर में बदलते राजनीतिक समीकरण के बीच हुर्रियत की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है. पिछले साल से राज्य में हुर्रियत नेताओं की गतिविधियां और बैठकें बंद चल रही थीं.
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद मंगलवार को पहली बार हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के उदारवादी धड़े ने बैठक की. इसमें हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के शीर्ष नेतृत्व ने हिस्सा लिया. उदारवादी धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान हुर्रियत सदस्य अब्दुल गनी भट और बिलाल गनी लोन जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हुए.
जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस की नई सरकार का गठन हुआ है. जम्मू कश्मीर में बदलते राजनीतिक समीकरण के बीच हुर्रियत की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है. पिछले साल से राज्य में हुर्रियत नेताओं की गतिविधियां और बैठकें बंद चल रही थीं. समझा जा रहा है कि अलगाववादी खेमा बदलाव की राह पकड़ सकता है. हालांकि, इस बैठक के बाद हुर्रियत नेताओं का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
मीरवाइज ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो
मीरवाइज ने अपने आवास पर हुई इस बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने लिखा, 'अल्हम्दुलिल्लाह! पांच साल से ज्यादा समय बाद मुझे अपने प्रिय सहयोगियों प्रोफेसर साहब, बिलाल साहब और मसरूर साहब के साथ बैठने का मौका मिला. एक भावनात्मक अनुभव, जिसमें जेल में बंद सहयोगियों की कमी महसूस हुई. लेकिन प्रिय प्रोफेसर साहब को इस उम्र में अच्छी स्थिति में देखकर खुशी हुई.'
जम्मू कश्मीर में 2018 से अलगाववादी संगठनों और उनके नेताओं के खिलाफ केंद्र सरकार लगातार एक्शन ले रही है और उनकी राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगा रखी है. कई नेता विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं. कुछ नजरबंद किए गए हैं. उदारवादी गुट के नेताओं की भी पांच साल में ना कभी बैठक हुई और मुलाकात हो सकी है.
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के नेताओं ने अलगाववाद की राजनीति से किनारा कर मुख्यधारा की सियासत में वापसी की राह पकड़ ली थी और चुनाव भी लड़ा है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







