
मिल्कीपुर उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला... चंद्रशेखर आजाद ने इस शख्स को बनाया प्रत्याशी, सपा से है कनेक्शन
AajTak
मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव दिलचस्प हो गया है. सपा, बीजेपी के बाद अब आजाद समाज पार्टी ने भी यहां से अपना प्रत्याशी उतार दिया है.
अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव दिलचस्प हो गया है. सपा, बीजेपी के बाद अब आजाद समाज पार्टी ने भी यहां से अपना प्रत्याशी उतार दिया है. पार्टी के मुखिया और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद 'रावण' ने सूरज चौधरी को मिल्कीपुर उपचुनाव में प्रत्याशी बनाकर बड़ा दांव लगाया है.
गौरतलब हो कि सूरज चौधरी पूर्व में समाजवादी पार्टी के नेता थे, लेकिन अब वो सपा से बागी होकर मिल्कीपुर में ताल ठोंक रहे हैं. सूरज चौधरी के आने से मिल्कीपुर का चुनाव त्रिकोणीय हो गया है.
ये भी पढ़ें- मिल्कीपुर से BJP ने चंद्रभान पासवान को दिया टिकट, सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे से होगी टक्कर
सूरज चौधरी कभी समाजवादी पार्टी का अहम चेहरा माने जाते थे और सपा नेता अवधेश प्रसाद के करीबी रह चुके हैं. हाल ही में उन्होंने 500 समर्थकों के साथ सपा छोड़ दी और चंद्रशेखर आजाद की भीम आर्मी से जुड़ गए. यह चुनाव उनके लिए न केवल अपनी राजनीतिक पहचान को मजबूत करने का मौका है, बल्कि समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती भी बन सकता है. बीजेपी की नजरें भी सूरज चौधरी की चुनावी रणनीति पर टिकी होंगी.
अगर मिल्कीपुर उपचुनाव में वोटरों की बात करें तो यहां कुल लगभग 3.62 लाख वोटर हैं, जिसमें से 1 लाख, 60 हजार दलित मतदाता हैं, जो मिल्कीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर कर सकते हैं. राजनीति के जानकार मानते हैं कि मिल्कीपुर उपचुनाव में कांग्रेस और बसपा के चुनाव न लड़ने से सपा और बीजेपी के प्रत्याशियों से निराश मतदाता आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन कर सकते हैं. हालांकि, इसका पता तो रिजल्ट वाले दिन ही चलेगा.
सपा और बीजेपी के दावेदार कौन?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










