
मिलिए उस महिला से, जिसके गांव में पडोसी हैं, खूंखार भेड़िये...
AajTak
फ्रांस में एक काफी अनोखा गांव है Rochefourchat जिसकी आबादी केवल 1 है. यानी इस पूरे गांव में सिर्फ एक महिला अकेली रहती है. इसके अलावा वहां सिर्फ भेड़ियों की ही आवाज सुनाई देती है.
दुनियाभर में एक से एक ऐसी जगहें हैं जिनके बारे में जानकर बड़ी हैरानी होती है. ऐसी जगहों पर कुछ न कुछ ऐसा होता है जो इसे बाकी जगहों से अलग और खास बनाता है. इसमें से कई शहर या गांव हद से ज्यादा साफ होने के चलते फेमस होते हैं तो कुछ बिना तकनीक के शानदान जीवन जीने के लिए. इसी तरह फ्रांस में एक छोटा सा गांव है- Rochefourchat जिसे ‘मिडिल ऑफ नोव्हेयर’ भी कहा जाता है.
गांव में एक महिला और बाकी भेड़िए
इस गांव में सबसे अजीब है इसकी जनसंख्या. यहां सिर्फ एक महिला रहती है. जी हां सही पढ़ा आपने पूरे गांव में 65 साल की जोसेट एक घर में अकेले रहती हैं. जोसेट की हिम्मत को मानना पड़ेगा क्योंकि उनके अलावा गांव में इंसान की जगह सिर्फ भेड़िए हैं.
पुराना चर्च, कब्रिस्तान और एक टेलीफोन बूथ
द सन के अनुसार, फ्रांस में कुल 35,083 नगरपालिकाएं हैं, जिनमें से सबसे छोटी नगरपालिका रोशफोरचैट ही है. पूरे गांव में एक कास्टल, एक पुराना चर्च, कब्रिस्तान और एक टेलीफोन बूथ हैं. इसके अलावा यहां 3 बिल्डिंग हैं जहां जोसेट का कब्जा है. वह साल 2005 से इस गांव को अपना घर मानती हैं. वह 15 दिन यहां रहती है जबकि 15 दिन लोगों से मिलने आबादी वाले गांवों में जाकर रहती हैं. जोसेट कहती हैं- मैं यहां इसलिए रहती हूं क्योंकि मुझे ऐशो आराम से ज्यादा शांति पसंद है.
जोसेट बताती हैं कि मैं भले ही गांव में पूरी तरह अकेली रहती हूं लेकिन कोई साधू नहीं हूं. उनके पास एक कुत्ता भी है, जो उनके साथ इस गांव में रहता है. वहीं खाने-पीने और जरूरत की चीजों के लिए वह अपने घर से 6 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव से सामान खरीदकर लाती हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










