
मिलकर बिजनेस करने का मौका देता है AMUL, इतनी रकम लगाकर कर सकते हैं शुरुआत
AajTak
अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च नहीं करने पड़ते हैं. अमूल के साथ जुड़कर आप लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं. देश के किसी भी इलाके में लोग अमूल की फ्रेंचाइजी लेकर अमूल पार्लर (Amul Parlour) खोल सकते हैं. आप अमूल के साथ मिलकर बढ़िया कमाई कर सकते हैं.
देश में दूध और इसके प्रोडक्ट की खूब डिमांड है और इसका मार्केट भी काफी बड़ा है. अगर आप इन दिनों बिजनेस आइडिया के बारे में सोच रहे हैं, तो दूध और इसके प्रोडक्ट से जुड़े कारोबार में हाथ आजमा सकते हैं. लोग इस कारोबार में उतरकर बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी दूध और इसके प्रोडक्ट के कारोबार में उतरना चाहते हैं, तो देश की सबसे बड़ी दूध डेयरी में से एक अमूल (Amul Dairy) लोगों को अपने साथ जोड़कर उन्हें बिजनेस करने का मौका देती है.
आप इस मौके का फायदा उठाकर अमूल के साथ मिलकर बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं. देश के किसी भी इलाके में लोग अमूल की फ्रेंचाइजी लेकर अमूल पार्लर (Amul Parlour) खोल सकते हैं.
कितना करना होगा निवेश?
अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च नहीं करने पड़ते हैं. अमूल के साथ जुड़कर आप लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं. अमूल पार्लर के आउटलेट होते हैं, जहां उनके प्रोडक्ट की पूरी रेंज मौजूद होती है. अगर आप अमूल पार्लर खोलना चाहते हैं, तो आपको 2 लाख से 5 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे. आउटलेट खोलने के लिए कम से कम 100 स्क्वायर फीट की जगह की जरूरत पड़ती है. अमूल के आउटलेट पार्लर की तैयार करने और इसमें जरूरी इक्विपमेंट लगाने पर आपके पैसे खर्च होंगे.
कैसे होती है कमाई?
अमूल अपनी फ्रेंचाइजी देने के लिए 25 हजार रुपये सिक्युरिटी मनी के तौर पर जमा कराता है. इसके अलावा अमूल एक भी रुपये की मांग नहीं करता है. अउटलेट पर अमूल के डीलर्स प्रोडक्ट की सप्लाई करते हैं, जिसे बेचने पर प्रेंचाइजी होल्डर को मार्जिन मिलता है. रिटेल मार्जिन हर प्रोडक्ट पर अलग-अलग होता है और ये पूरी तरह से पार्लर चलाने वाला का होता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










