
मिर्जापुर: पारिवारिक विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या, फिर पति ने खाया जहर
AajTak
मिर्जापुर में एक पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. इसके बाद पति ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले पर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि राजेश पटेल मानसिक रूप से अस्वस्थ था, उसका इलाज भी चल रहा था. इस घटना की गहराई से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. इसके बाद पति ने भी आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह घटना कछवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाजरडीहा गांव में हुई. यहां रहने वाले राजेश पटेल ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी नीतू पटेल कि कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. फिर खुद ने भी जहर खा लिया. राजेश ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया. जब परिवार में कोई नहीं था और उसके दोनों बच्चे स्कूल पढ़ने गए थे.
पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खाया जहर
पड़ोसियों का कहना है कि शोर सुनकर वह उनके घर पहुंचे तो देखा कि दोनों जमीन पर पड़े तड़प रहे हैं. इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इसके घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि राजेश पटेल मानसिक रूप से अस्वस्थ था. उनका इलाज भी चल रहा था. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









