
मिया खलीफा पहले दिखती थीं ऐसी! फिर इस डाइट-रुटीन से घटाया 22 किलो वजन और किया गजब ट्रांसफॉर्मेशन
AajTak
Transformation Journey: मिया खलीफा का वजन कुछ साल पहले काफी अधिक हुआ करता था. उन्होंने अपना लगभग 22 किलो वेट लॉस (Mia Khalifa Weight Loss Story) किया था. मिया खलीफा का वजन कैसे बढ़ा था? मिया खलीफा की डाइट, मिया खलीफा का वर्कआउट रूटीन के बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Mia Khalifa Weight Loss Story: पश्चिमी एशिया के लेबनॉन की रहने वाली मिया खलीफा (Mia Khalifa) पोर्न इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं. एक्स एडल्ट स्टार मिया खलीफा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फोटोज-वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 27.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं. मिया खलीफा अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में बनी रहती हैं. वह काफी फिटनेस फ्रीक हैं और फिटनेस संबंधित पोस्ट भी करती रहती हैं. मिया खलीफा की इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, वह अपनी बॉडी को टोन रखना पसंद करती हैं इसलिए हफ्ते में पांच दिन जिम जाती हैं.
बहुत कम लोगों को पता होगा कि मिया खलीफा हमेशा से उतनी फिट नहीं थी जितनी अब दिखती हैं. एक समय था जब मिया खलीफा का वजन काफी अधिक हुआ करता था. इसके बाद उन्होंने मेहनत की और अपना 22 किलो वजन कम किया. वेट लॉस कम करने के पीछे क्या कहानी थी? इसका कारण जानने लायक है.
बचपन से ही था अधिक वजन
बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में मिया खलीफा ने बताया था. "मेरी लाइफस्टाइल स्कूल के दिनों से ही सही नहीं थी. मैं काफी अनहेल्दी फूड्स खाती थीं और हेल्थ पर भी ध्यान नहीं देती थी. इस कारण मेरा वजन बढ़ता गया और स्किन डल होती गई. यही मेरे वजन बढ़ने का मुख्य कारण था.” मिया आगे बताती हैं, “मैंने पोर्न इंडस्ट्री में शामिल होने से पहले वेट रिलेटेड कई प्रॉब्लम्स का सामना किया. मेरा वजन बचपन से ही काफी अधिक था इसलिए कोई भी लड़का मेरी ओर ध्यान नहीं देता था. जब मैं कॉलेज के फर्स्ट ईयर में थी तब मैंने अपनी वेट लॉस जर्नी शुरू की थी और जब तक मेरी ग्रेजुएशन पूरी हुई, तब कर मैं फिट हो चुकी थी. मैंने करीब 22 किलो (50 पाउंड) वजन कम किया था. वजन कम करने के बाद लड़के मेरी ओर अट्रैक्ट होने लगे थे."
खाने की शौकीन हैं मिया खलीफा
Indiatoday के मुताबिक, मिया खलीफा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया था कि उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन उनके लिए कोई चमत्कार नहीं था. ना ही यह अच्छे जेनेटिक्स या अच्छे मेटाबॉलिज्म के कारण हुआ है. वह हफ्ते में पांच दिन जिम जाती हैं, जिससे उन्हें ट्रांसफॉर्मेशन करने में मदद मिली.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










