
मिड डे मील में कीड़े निकले तो प्रिंसिपल बोला- 'विटामिन है, चुपचाप खा लो...', विरोध करने पर छात्रा का तोड़ दिया हाथ!
AajTak
स्कूल में मिड डे मील में कीड़े निकले तो प्रिंसिपल ने बच्चों से कहा, 'इनमें विटामिन होता है...इन्हें खा लो.' इतना ही नहीं, जब छात्रों ने ऐसा करने से मना कर दिया तो टीचर ने उनमें से एक छात्रा का हाथ तोड़ दिया. स्कूल में जमकर हंगामा होने के बाद शिक्षा विभाग मामले की जांच करा रहा है.
बिहार (Bihar) के वैशाली (Vaishali) जिले में छात्रों को मिले मिड-डे-मील (Mid Day Meal) में कीड़े निकले. जब इसकी शिकायत बच्चों ने प्रिंसिपल से की तो उन्होंने और भी अटपटा जवाब दिया. प्रिंसिपल ने बच्चों से कहा कि कीड़ों में विटामिन होता है. चुपचाप खा लो. इतना ही नहीं, जब छात्रों ने ऐसा करने से मना कर दिया तो टीचर ने उनमें से एक छात्रा का हाथ तोड़ दिया. स्कूल में जमकर हंगामा होने के बाद मामले की जांच शिक्षा विभाग द्वारा कराई जा रही है.
देखें वीडियो...
वैशाली जिले के लालगंज अततुल्लाहपुर स्थित एक मिडिल स्कूल का यह मामला है. यहां बच्चों को मिड-डे-मील दिया जाता है. शनिवार को भी मिड-डे-मील परोसा गया.
लेकिन स्टूडेंट्स खाना खाने बैठे तो चावल में उन्हें कीड़े नजर आए. इस पर छात्रों ने इसकी शिकायत अपने प्रिंसिपल मो. मिसवाउद्दीन से की. बच्चों को अच्छा खाना देने की जगह प्रिंसिपल ने बच्चों को अलग ही जवाब दिया.
प्रिंसिपल ने कहा, ''कीड़े में Vitamin होता है,..चुपचाप खा लो.'' ऐसा जवाब सुनकर छात्र हैरान रह गए.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








