
ट्रंप का एक इशारा और खड़े हो गए शहबाज, पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत! जानें क्यों सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
ABP News
Shehbaz Sharif-Trump Meeting: वॉशिंगटन डीसी में आयोजित बोर्ड ऑफ पीस समिट के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई.
Shehbaz Sharif-Trump Meeting: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. शहबाज शरीफ बोर्ड ऑफ पीस समिट में शामिल होने वॉशिंगटन पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं मिली. इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनका मजाक भी उड़ाया जा रहा है.
गाजा मुद्दे पर हुई पहली बैठक में शहबाज पीछे की कतार में और कुछ हद तक अलग-थलग नजर आए. एक पल ऐसा भी आया जब डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण के दौरान शहबाज को इशारा किया और वे तुरंत अपनी सीट से खड़े हो गए.
ट्रंप के कहने पर तुरंत खड़े हुए शहबाज
डोनाल्ड ट्रंप ने मंच से कहा, “पाकिस्तान और भारत… यह बड़ा मामला था. आपको खड़ा होना चाहिए, कृपया एक पल के लिए खड़े हो जाइए.” यह सुनते ही शहबाज शरीफ तुरंत खड़े हो गए. इस दौरान शहबाज कुछ असहज दिखे. सोशल मीडिया पर इस पल को ‘स्कूल असेंबली वाला मोमेंट’ कहा गया, यानी जैसे टीचर के कहने पर छात्र तुरंत खड़ा हो जाए.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को टैरिफ पर लगा झटका तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
US Supreme Court on Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है. कोर्ट ने ट्रंप का टैरिफ पलट दिया है. कांग्रेस ने इस फैसले पर बड़ा बयान दिया है.

गुरुग्राम: लिव-इन में रह रहे 19 साल के लड़के ने गर्लफ्रेंड को बांधकर पीटा, लड़की की मां ने की शिकायत
Gurugram News: गुरुग्राम के बादशाहपुर में 19 वर्षीय शिवम ने लिव इन पार्टनर को बंधक बनाकर पीटा. त्रिपुरा की रहने वाली है छात्रा, पार्टनर शक के आधार पर की मारपीट. दोनों शादी की बात चल भी रही थी.











