
'मिट्टी देने के लिए किसी परमिशन की जरूरत नहीं...', गाजीपुर DM और मुख्तार के भाई के बीच जोरदार बहस, VIDEO
AajTak
यूपी का माफिया-डॉन मुख्तार अंसारी मिट्टी में दफ्न हो चुका है लेकिन उसे सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के दौरान डीएम और मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी के बीच तीखी बहस हो गई. ये बहस कब्रिस्तान के अंदर ज्यादा लोगों को ले जाने की मांग को लेकर हुई. इस पर डीएम ने उन्हें कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी.
यूपी के माफिया-डॉन मुख्तार अंसारी को गाजीपुर में उसके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया लेकिन इस दौरान उसके बड़े भाई और सांसद अफजाल अंसारी की प्रशासन और अधिकारियों से तीखी बहस हो गई.
इस दौरान अफजाल अंसारी बेहद गुस्से में नजर आए. दरअसल सुपुर्द-ए-खाक की प्रक्रिया के दौरान गाजीपुर की डीएम आर्यका अखोरी ने अफजाल अंसारी से केवल परिवार के सदस्यों को ही कब्रिस्तान के अंदर ले जाने को कहा.
इस पर अफजाल ने कहा कि अगर दूसरे लोग भी मुख्तार अंसारी के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता. इस पर डीएम आर्यका अखोरी ने कहा कि मैं डीएम हूं, इसके लिए इजाजत नहीं ली गई है.
इस पर अफजाल अंसारी ने कहा कि आप चाहे कुछ भी हों, धार्मिक प्रयोजन के लिए या किसी को मिट्टी देने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं होती है. इस पर डीएम ने कहा कि जरूरत होती है क्योंकि यहां धारा 144 लगी हुई है. आप सिर्फ परिवार के लोगों को लेकर अंदर जाइये.
इस पर अफजाल अंसारी ने जवाब देते हुए कहा कि जो भी मिट्टी देना चाहता है वो दे सकता है, उसे कोई नहीं रोक सकता.
इस पर डीएम आर्यका अखोरी ने कहा कि ठीक है, सभी की वीडियोग्राफी हो रही है, हम आप सभी के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे. उन्होंने कहा कि यहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








