
मिजोरम में कोरोना का कहर, लगाया गया 6 दिन का लॉकडाउन
AajTak
देश के अन्य राज्यों की तरह मिजोरम में भी कोराना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. इसकी रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राज्य में छह दिन का लॉकडाउन लगाया गया है.
मिजोरम में कोरोना संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. संक्रमण के रोज आ रहे नए केसों ने सरकार की टेंशन को बढ़ा रखा है, इसे देखते हुए सरकार ने राज्य में 6 दिन का लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है. ये लॉकडाउन 26 अप्रैल सुबह चार बजे तक लागू रहेगा. इसके अलावा जरूरी सेवाओं के लिए कुछ छूट भी दी गई हैं. मिजोरम में कुल कोरोना केसों की संख्या 4,995 है, जिसमें से 437 सक्रिय मामले हैं. वहीं अब तक राज्य में कोरोना संक्रमण की वजह से 12 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं दूसरी लहर के आंकड़े एक बार फिर सरकार को डराने लगे हैं. यहां पिछले 24 घंटों में आने वाले केसों की संख्या और राज्य में रोज नए केस सामने आने के चलते सरकार ने छह दिन के लॉकडाउन का फैसला लिया है. जिससे कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके.
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










