
मालेगांव 2008 ब्लास्ट केस: स्पेशल जज के ट्रांसफर से पीड़ितों में नाराजगी, न्याय में हो सकती है देरी, जा सकते हैं HC
AajTak
पीड़ितों की ओर से अधिवक्ता शाहिद नदीम ने बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, रजिस्ट्रार और विधि एवं न्याय विभाग के सचिव को पत्र लिखकर जज लाहोटी का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की थी. पत्र में उल्लेख किया गया कि जज लाहोटी ने अगस्त 2022 से इस केस की सुनवाई संभाली है और वे हर पहलू से इस जटिल मुकदमे की बारीकियों से परिचित हैं.
मालेगांव 2008 बम विस्फोट मामले में सुनवाई कर रहे विशेष एनआईए जज ए.के. लाहोटी का तबादला नासिक कर दिया गया है. वे पिछले कुछ वर्षों से इस केस की नियमित दैनिक सुनवाई कर रहे थे और अब मुकदमा अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका था. केस की अधिकांश बहस पूरी हो चुकी है और जल्द ही फैसला आने की उम्मीद थी. ऐसे समय में जज लाहोटी का तबादला होने से पीड़ितों में नाराजगी है, और वे इस फैसले को कानूनी तौर पर चुनौती देने पर विचार कर रहे हैं.
रूटीन ट्रांसफर प्रक्रिया के तहत हुआ तबादला
यह तबादला बॉम्बे हाई कोर्ट के सामान्य ट्रांसफर प्रक्रिया के तहत किया गया है, जो तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले न्यायाधीशों पर लागू होती है. हालांकि, हाल ही में ब्लास्ट पीड़ितों ने बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर विशेष जज लाहोटी का ट्रांसफर न करने की अपील की थी.
शनिवार को विशेष जज लाहोटी ने अभियोजन और बचाव पक्ष के वकीलों से कहा था कि वे 15 अप्रैल तक अपनी शेष बहस पूरी कर लें, ताकि इस महीने के अंत तक फैसला सुरक्षित रखा जा सके. लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी ट्रांसफर ऑर्डर के अनुसार, यह आदेश 9 जून से प्रभावी होगा, जब गर्मी की छुट्टियों के बाद अदालतें दोबारा खुलेंगी.
जज लाहोटी का समय रहते फैसला सुनाना मुश्किल
इस ट्रांसफर ऑर्डर में यह निर्देश भी दिया गया है कि जिन न्यायिक अधिकारियों का तबादला हुआ है, वे (a) जिन मामलों में सुनवाई पूरी हो चुकी है, उनमें फैसला सुनाएं और (b) अधूरी सुनवाई वाले मामलों का निपटारा करने का प्रयास करें.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








