
मालेगांव ब्लास्ट केस: 'ATS ने मुझे टॉर्चर किया... RSS-VHP नेताओं, योगी का नाम लेने को कहा', लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित का कोर्ट में लिखित बयान
AajTak
पुरोहित ने दावा किया कि उन्हें 29 अक्टूबर 2008 को गिरफ्तार किया गया था, हालांकि एटीएस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं दिखाया था. उन्होंने कहा कि मुंबई में उनकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद, उन्हें खंडाला में एक अलग बंगले में ले जाया गया, जहां तत्कालीन एटीएस प्रमुख दिवंगत हेमंत करकरे और परम बीर सिंह (एटीएस के तत्कालीन संयुक्त आयुक्त) सहित अन्य अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे थे.
मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित ने अपने वकील विरल बाबर के माध्यम से विशेष एनआईए अदालत में अपना लिखित बयान सौंपा है. उन्होंने दावा किया है कि मुंबई एटीएस के अधिकारियों ने उन्हें प्रताड़ित किया था और उनका दाहिना घुटना तोड़ दिया था. पुरोहित ने अपने बयान में कहा है कि एटीएस अधिकारी उनसे अवैध रूप से पूछताछ कर रहे थे और आरएसएस-विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ सदस्यों, गोरखपुर के तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ का नाम लेने का दबाव डाल रहे थे.
पुरोहित ने दावा किया कि साल 2008 के अगस्त महीने में, मालेगांव विस्फोट होने से एक महीने से अधिक समय पहले एनसीपी के तत्कालीन अध्यक्ष (शरद पवार) ने अलीबाग में एक रैली को संबोधित करते हुए बयान दिया था कि सिर्फ इस्लामिक आतंकवादी ही नहीं हैं, बल्कि हिंदू आतंकवादी भी हैं. लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित ने कहा, 'यह पहली बार था जब हिंदू आतंकवाद शब्द गढ़ा गया. इस बयान के तुरंत बाद 29 सितंबर, 2008 को मालेगांव में विस्फोट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई.'
'एटीएस ने मुझे अवैध हिरासत में रखा'
पुरोहित ने दावा किया कि उन्हें 29 अक्टूबर 2008 को गिरफ्तार किया गया था, हालांकि एटीएस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं दिखाया था. उन्होंने कहा कि मुंबई में उनकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद, उन्हें खंडाला में एक अलग बंगले में ले जाया गया, जहां तत्कालीन एटीएस प्रमुख दिवंगत हेमंत करकरे और परम बीर सिंह (एटीएस के तत्कालीन संयुक्त आयुक्त) सहित अन्य अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे थे.
लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित ने कहा, 'हेमंत करकरे और परम बीर सिंह बार-बार मुझे सिमी, आईएसआई और डॉ जाकिर नाइक की गतिविधियों की मैपिंग में मेरी सहायता करने वाले मेरे इंटेलिजेंस नेटवर्क और सोर्सेज के बारे में जानकारी देने के लिए मजबूर कर रहे थे. मैंने अपने सोर्सेज और नेटवर्क के बारे में उन्हें जानकारी देने से इनकार कर दिया. क्योंकि यह इंटेलिजेंस के वसूलों के खिलाफ है.'
'मेरे सीनियर ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा'

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








