
मालिक... थोड़ा सा ट्रक पलट गया! वायरल 'ड्राइवर' ने बताया- उस दिन क्या हुआ था?
AajTak
रीवा से अचानक वायरल स्टार बनने पर मनीष कहते हैं कि लोग उन्हें पहचानने लगे हैं, जिससे गर्व भी होता है और जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है. उनका कहना है कि इस वीडियो ने सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि बघेली भाषा की लोकप्रियता को भी बढ़ावा दिया है.'मालिक… थोड़ा-सा ट्रक पलट गया!' से वायरल हुए मनीष पटेल की पूरी कहानी.
सोशल मीडिया की दुनिया ऐसी है कि कब क्या वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता. हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से फैला जिसमें हाईवे पर पलटा हुआ ट्रक दिखता है. लेकिन असली चर्चा उस ट्रक या एक्सीडेंट की नहीं, बल्कि ड्राइवर के बेफिक्र अंदाज की रही. वीडियो में ड्राइवर मालिक से बेहद आराम से कहता है कि मालिक, थोड़ा-सा ट्रक पलट गया. यही लहजा लोगों को इतना मजेदार लगा कि वीडियो देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ गई.
लेकिन क्या यह वीडियो असली था? नहीं. यह वीडियो मध्य प्रदेश के रीवा के कंटेंट क्रिएटर मनीष पटेल ने बनाया था. लल्लनटॉप से खास बातचीत में मनीष ने बताया कि यह वीडियो पूरी तरह स्क्रिप्टेड था और शूटिंग के दौरान उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह इतना जबरदस्त वायरल हो जाएगा.
मनीष ने बताया- उस दिन क्या हुआ था? मनीष बताते हैं कि वे शूटिंग के लिए बनारस जा रहे थे, जब रास्ते में उन्हें एक पलटा हुआ ट्रक दिखा. मौके पर ड्राइवर भी मौजूद था और मनीष को पहचानता था. उसी समय दिमाग में यह मजेदार आइडिया आया कि ड्राइवर और मालिक की बातचीत पर एक छोटा-सा वीडियो बनाया जाए. उन्होंने इसे फेसबुक पर पोस्ट किया, जहां इसे 40 मिलियन से ज़्यादा व्यू मिले. इसके बाद किसी ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर डाल दिया और फिर तो पूरा इंटरनेट इस क्लिप से भर गया.
देखें वायरल वीडियो
रीवा से वायरल स्टार बनने तक का सफर

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.












