
मालदीव जा रहे चीनी जहाज को इंडोनेशिया ने खदेड़ा! समुद्र में दिखा रहा था ऐसी होशियारी
AajTak
चीन का एक जहाज पहले श्रीलंका जाकर वहां के समुद्री क्षेत्र में रुकने वाला था लेकिन श्रीलंका ने चीनी जहाज को अपने यहां रुकने से इनकार कर दिया जिसके बाद जहाज मालदीव की तरफ जाने लगा. अब रास्ते में जहाज को इंडोेनेशियाई प्राधिकरण ने रोका है.
मालदीव के स्थानीय न्यूज आउटलेट अधाधू ने रविवार को खबर दी कि इंडोनेशियाई तट रक्षक (ICG) ने राजधानी माले जा रहे एक चीनी रिसर्च शिप को रोक दिया. ऐसा इसलिए क्योंकि जहाज का ऑटोमेटेड इंफोर्मेशन सिस्टम ट्रांसपोंडर बंद हो गया था. इंडोनेशियाई प्राधिकरण ने यह कदम तब उठाया है जब देश के समुद्री क्षेत्र से गुजरते समय चीनी जहाज ने 8-12 जनवरी के बीच तीन बार अपने ट्रांसपोंडर को बंद कर दिया.
रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी नौसेना संस्थान ने कहा कि चीनी सरकारी जहाज जियांग यांग होंग 03 को इंडोनेशियाई तट रक्षक बलों ने 11 जनवरी को सुंडा स्ट्रेट क्षेत्र में रोक दिया था. जहाज के चालक दल ने ट्रांसपोंडर को चालू करने से इनकार किया और दावा किया कि यह टूट गया है इसलिए चालू नहीं किया जा सकता.
ऑटोमेटेड इंफोर्मेशन सिस्टम, ट्रांसपोंडर को जहाजों में इसलिए लगाया जाता है ताकि बाकी अन्य जहाजों और तटीय अधिकारियों को जहाज की स्थिति, उसकी पहचान और बाकी जानकारी स्वचालित रूप से मिल सके.
चीनी जहाज ने बंद कर दिया था अपना ट्रांसपोंडर
द एशिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ICG ने चीनी जहाज पर चढ़ने की कोशिश नहीं की बल्कि उससे कहा कि वो इंडोनेशिया के स्पेशल इकोनॉमिक जोन से बाहर चला जाए. अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून के अनुसार, इंडोनेशियाई के जल क्षेत्र से गुजरने वाले सभी जहाजों पर ट्रांसपोंडर होने और उनका काम करना जरूरी है.
मालदीव के अधाधू ने बताया कि समुद्री यातायात पर नजर रखने वाली साइटों ने आखिरी बार 22 जनवरी को बताया था कि चीनी जहाज जावा सागर में है लेकिन वर्तमान में यह कहां है, पता नहीं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









