
मालकिन का हुआ एक्सीडेंट, तो पालतू कुत्ते ने दिखाई ऐसी वफादारी, Intelligent बोल रहे लोग
AajTak
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग कुत्ते की समझादारी की काफी तारीफ कर रहे हैं. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.
एक पालतू कुत्ते ने अपनी मालकिन को बचाने के लिए जो समझदारी दिखाई, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. ये उस वक्त अपनी मालकिन के साथ था, जब उनका एक्सीडेंट हो गया. उन्हें बचाने के लिए कुत्ता खुद मदद मांगने चला गया.
वो पास मौजूद एक डेकेयर सेंटर में पहुंचा. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग कुत्ते की समझदारी की काफी तारीफ कर रहे हैं. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.
ये कहानी इंस्टाग्राम पेज We Rate Dogs पर बताई गई है. इसके कैप्शन में लिखा है, 'ये एराइस है. ये अपनी मालकिन के साथ पार्क जा रही थी, तभी इनका कार एक्सिडेंट हो गया. एराइस कार की खिड़की से निकली और घटनास्थल से जाने लगी.
उसकी मालकिन मेलिसा फिकेल को लगा कि वो अपने कुत्ते को फिर कभी नहीं देख पाएंगी. हालांकि उन्हें करीब एक घंटे बाद फोन आया कि एराइस डॉगी डेकेयर सेंटर में है. वो यहां के दरवाजे तक मदद मांगने आई थी.' डेकेयर के मालिक ट्रैविस ओग्डेन ने फिकेल को बताया कि एरीज सुरक्षित है.
डॉगी डेकेयर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें दुर्घटना के बाद सेंटर के सामने एराइज को देखा जा सकता है. वीडियो में फिकेल को घटना के बारे में बताते और अपने पालतू जानवर के प्रति अपना प्यार व्यक्त करते हुए देखा जा सकता है.
वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है. लोग कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर का कहना है, 'वाह, कुत्ते सचमुच बेस्ट होते हैं.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'एराइस और मेलिसा की मदद करने के लिए धन्यवाद! एक मुश्किल अनुभव का कितना सुंदर अंत है!'

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










