
मारुति WagonR की कीमत में मिलेगी Electric Car, इस कंपनी ने की बड़ी तैयारी
AajTak
देश में कार बाजार तेजी से बढ़ रहा है, साथ ही Electric Car की मांग में भी इजाफा हो रहा है. हालांकि,ऊंची कीमत के चलते कुछ लोग अपनी इच्छा दबा लेते हैं, लेकिन अब ऐसे खरीदारों के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि जल्द ही देश में छह लाख रुपये से कम कीमत पर इलेक्ट्रिक कार मिलने वाली है.
देश में कार बाजार तेजी से बढ़ रहा है, इसके साथ ही Electric Car की मांग में भी इजाफा हो रहा है. हालांकि, इन कारों की ऊंची कीमत के चलते कुछ लोग अपनी इच्छा दबा लेते हैं. लेकिन अब ऐसे खरीदारों के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि जल्द ही देश में छह लाख रुपये से कम कीमत पर इलेक्ट्रिक कार मिलने वाली है.
अमेरिकी स्टार्टअप का करेगी अधिग्रहण फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद स्थित कंपनी Gensol Engineering कम कीमत की इलेक्ट्रिक कार बनाने की योजना पर काम कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने EV मार्केट में अपनी दमदार एंट्री के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाले अमेरिका के स्टार्टअप का अधिग्रहण करने की तैयारी कर ली है.
इतना बड़ा भारत में EV बाजार रिपोर्ट में कहा गया कि यह स्टार्टअप Gensol को इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए टेक्निकल सपोर्ट प्रदान करेगा. कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) अनमोल सिंह जग्गी का कहना है कि भारत में बिकने वाली कारों में 46 फीसदी हैचबैक हैं और ईवी हैचबैक का कुल बाजार आकार 9 अरब डॉलर (70,983 करोड़ रुपये) है. भारतीय EV सेक्टर में 2030 तक 2,00,000 वार्षिक बिक्री मात्रा तक पहुंचने के लिए 105 फीसदी की दर से बढ़ने के लिए तैयार है.
कंपनी की बड़े निवेश की योजना जग्गी ने कहा कि हम इस यूएस-आधारित ईवी स्टार्टअप में बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं और इसका सकारात्मक नतीजा सामने आ सकता है. हमारा उद्देश्य है कि भारत की किफायती EV की जरूरत को पूरा किया जा सके. उन्होंने कहा कि इंडियन ईवी मैन्युपैक्चरिंग इंडस्ट्री में एक बड़े बदलाव की जरूरत है. हमारा मानना है कि हमें 5 से 6 लाख रुपये कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार की जरूरत है.
ये है सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार फिलहाल भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार की बात करें तो अभी टाटा टाइगोर (Tata Tigor) सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है. इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है. MG Motor India ने भी 10-12 लाख रुपये में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की बात कही है. Hyundai ने भी सस्ती EV पेश करने की योजना बनाई है. ऐसे में इस कंपनी का दावा थोड़ा हैरान करना वाला होने का साथ ही राहत देने वाला भी है. अगर यह सच होता है तो इलेक्ट्रिक कार की चाह रखने वाले लोगों को देश में मारुति WagonR की कीमत में इलेक्ट्रिक कार घर लाने का मौका मिलेगा. लेकिन इसमें अभी वक्त लग सकता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









