
मारुति-हुंडई का मतलब क्या होता है? जानें- इन 10 कार कंपनियों के नाम का असली मायने!
AajTak
देश में दर्जनों में ऑटो कंपनियां हैं, आप लगभग सभी कंपनियों के नाम जानते होंगे. लेकिन उन कंपनियों के नाम का असली मतलब क्या होता है ये शायद सभी को पता नहीं हो.
देश में दर्जनों में ऑटो कंपनियां हैं, आप लगभग सभी कंपनियों के नाम जानते होंगे. लेकिन उन कंपनियों के नाम का असली मतलब क्या होता है ये शायद सभी को पता नहीं हो. दरअसल, हर ब्रांड के नाम के पीछे कोई मतलब होता है. इसी कड़ी में आज हम आपको ऑटो कंपनियों के नाम और उसके असली मायने बताएंगे. (Photo: File) Maruti Suzuki देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी है, साल 1982 से पहले इसका का नाम मारुति उद्योग लिमिटेड था. हनुमान जी का मारुति भी एक नाम है, मारुति का इतिहास 1970 में शुरू हुआ, और बहुत सोच समझकर देश की पहली कार कंपनी का नाम मारुति दिया गया. 1982 में मारुति उद्योग लिमिटेड और जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी सुजुकी के बीच ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट हुआ. जिसके बाद कंपनी का नाम हो गया मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड हो गया. (Photo: File) Hyundai देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंडई मोटर्स है. हुंडई नाम कोरियाई शब्द Hanja से निकला है और इस शब्द का मतलब 'आधुनिक समय' होता है. साल 1947 में चुंग जू-यंग ने एक छोटी कंस्ट्रक्शन फर्म के रूप में हुंडई की शुरुआत की थी. (Photo: File)
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









