
मारिजुआना को लेकर थाइलैंड का यू टर्न, पहले गांजे के इस्तेमाल को किया था अपराधमुक्त, अब गैरकानूनी बनाने की तैयारी
AajTak
थाईलैंड में मारिजुआना (गांजा) नीति को लेकर सरकार का यू-टर्न सामने आया है. सरकार फिर से मारिजुआना को अवैध बना सकती है. दो साल पहले ही गांजा के इस्तेमाल को अपराध श्रेणी से हटाने वाला थाइलैंड पहला एशियाई देश बना था.
थाईलैंड के नए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह देश की मारिजुआना (गांजा) नीति की समीक्षा करने की योजना बना रहे हैं, जो एक संभावित यू-टर्न का संकेत है. थाइलैंड दो साल पहले ही गांजा के इस्तेमाल को अपराध श्रेणी से हटाने वाला यानि अपराधमुक्त करने वाला पहला दक्षिणपूर्वी एशियाई देश बना था.अब सरकार को लग रहा है कि देश में गांजे के ज्यादा इस्तेमाल से नौजवान नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं.
सोमसाक थेपसुथिन ने मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री का पदभार संभालने के बाद विवादास्पद विषय पर अपनी टिप्पणी करते हुए कहा कि मंत्रालय इस बात पर विचार करने के लिए जनता की राय इकट्ठा करने की प्रक्रिया में है कि थाईलैंड को मारिजुआना को लेकर कैसी नीति बनानी चाहिए. सोमसाक उस पिछली सरकार में न्याय मंत्री थे, जिन्होंने औषधीय उपयोग और नकदी फसल के रूप में 2022 में मारिजुआना के इस्तेमाल को अपराधमुक्त कर दिया था.
स्वास्थ्य मंत्री का बयान
सोमसाक ने मीडिया से बात करते से कहा, 'मैं लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या यह एक ड्रग्स होनी चाहिए या नहीं? और इसे कितना उदार बनाया जाना चाहिए? ऐसा नहीं होना चाहिए कि कोई भी इसे उगा सकता है या इसका धूम्रपान कर सकता है और उपद्रव पैदा कर सकता है. हम इस मुद्दे पर चर्चा नहीं कर सकते?"
यह भी पढ़ें: 1 KG मारिजुआना लेकर स्कूल के पास बेच रहीं थीं दो महिला ड्रग पेडलर, नोएडा पुलिस ने रेड मारकर किया गिरफ्तार
सोमसाक का बयान थाईलैंड के उदारीकरण में एक और टर्न का संकेत देती हैं जिसने कृषि आय और कल्याण को पर्यटन को बढ़ावा देने के तरीके के रूप में पेश किया गया है. सोमसाक से पहले स्वास्थ्य मंत्री रहे चोलनान श्रीकेव ने इस साल की शुरुआत में ब्लूमबर्ग को बताया था कि वह भांग के मनोरंजक उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे. इस बयान के बाद पिछले दो वर्षों में देश भर में उभरी हजारों मारिजुआना दुकानों और फार्मों पर संकट पैदा हो गया था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








