
'मारना है या मर जाना है', काबुल हमले में शहीद हुए अमेरिकी सैनिक का अंतिम पोस्ट
AajTak
अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक जारी है. विभिन्न देश अपने लोगों को यहां से किसी भी तरह बाहर निकालने में जुटे हुए हैं. इस बीच ISIS-K ने मौत का तांडव शुरू कर दिया है. काबुल एयरपोर्ट पर हुए सीरियल ब्लास्ट में 169 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. इसके अलावा 13 अमेरिकी सैनिक भी शहीद हो गए.
अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक जारी है. विभिन्न देश अपने लोगों को यहां से किसी भी तरह बाहर निकालने में जुटे हुए हैं. इस बीच ISIS-K ने मौत का तांडव शुरू कर दिया है. काबुल एयरपोर्ट पर हुए सीरियल ब्लास्ट में 169 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. इसके अलावा 13 अमेरिकी सैनिक भी शहीद हो गए. इसमें से एक सैनिक मैक्सटन विलियम सोविएक थे. नौसेना के जवान मैक्सटन ने मरने से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें अफगानिस्तान के वर्तमान हालात को बयां किया गया है. (फोटो/Maxton William Soviak insta) बेवसाइट डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी नेवी के कॉर्प्समैन मैक्सटन विलियम सोविएक ने 10 जून को इंस्टाग्राम पर किए गए अंतिम पोस्ट में लिखा कि 'मारना है या मर जाना है' दोनों ही हालात में मौत निश्चित है. इस दौरान उन्होंने अपने साथियों की तस्वीरें भी शेयर कीं. (फोटो/getty images) बता दें नेवी कॉर्प्समैन अक्सर मरीन के साथ काम करते हैं, जिनके पास खुद के मेडिक्स नहीं होते हैं. काबुल हवाईअड्डे पर गुरुवार को हुए हमले में 11 नौ सैनिकों के साथ ही सेना के एक जवान भी शहीद हो गए और कम से कम 18 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए. (फोटो/Maxton William Soviak insta)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










