
'मायावती का एक आत्मघाती कदम और सब खत्म...', जानें ऐसा क्यों बोले बाहुबली धनंजय सिंह
AajTak
बाहुबली धनंजय सिंह ने आजतक से खास बातचीत की. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी जौनपुर बड़े मार्जिन से जीत रही है. साथ ही मायावती को लेकर भी बड़ा बयान दिया. धनंजय सिंह ने कहा कि बीजेपी को जौनपुर में सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है और जौनपुर में बीजेपी अब बड़े मार्जिन से जीतेगी. मेरे सभी समर्थक बीजेपी को खुलकर वोट कर रहे हैं. यहां तक कि भाजपा के लोग भी वोट कर रहे हैं.
बाहुबली धनंजय सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. 1 मई को जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया था. इससे कुछ दिनों पहले ही बहुजन समाज पार्टी ने उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी का जौनपुर लोकसभा सीट से टिकट काट दिया था. हालांकि बाद में उनका टिकट काट दिया गया. इसके बाद उन्होंने बीजेपी को अपना समर्थन देते हुए अपने समर्थकों से बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट देने की अपील की.
इस सबके बीच धनंजय सिंह ने आजतक से खास बातचीत की. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी जौनपुर बड़े मार्जिन से जीत रही है. साथ ही मायावती को लेकर भी बड़ा बयान दिया. धनंजय सिंह ने कहा कि बीजेपी को जौनपुर में सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है और जौनपुर में बीजेपी अब बड़े मार्जिन से जीतेगी. मेरे सभी समर्थक बीजेपी को खुलकर वोट कर रहे हैं. यहां तक कि भाजपा के लोग भी वोट कर रहे हैं.
क्षत्रियों की बीजेपी के खिलाफ नाराजगी पर धनंजय सिंह ने कहा कि नाराजगी हुई थी जो कि गुजरात से शुरू हुई लेकिन अब वह नाराजगी नहीं है. मुझे लगता है सभी क्षत्रियों को ही टारगेट करते हैं, चाहे फिल्मों के माध्यम से हो या सियासत के माध्यम से. लेकिन क्षत्रियों ने कभी किसी को टारगेट नहीं किया. हम सोचते हैं कि हमें एक यादव अगर वोट देता है तो मैं 10 यादव का वोट लूं, लेकिन कई बिरादरियां क्षत्रियों को गाली देकर ही अपनी सियासत बनना चाहती हैं.
'मायावती के एक आत्मघाती कदम से सब खत्म'
इस दौरान धनंजय सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि मायावती एक बहुत बड़ी नेता थीं. अगर वह देश में दौरे पर निकल पड़तीं, तो आज बसपा सबसे बड़ी पार्टी होती. लेकिन आकाश आनंद ने जिस तरीके से पार्टी को बढ़ाना शुरू कर दिया था, अपने काडर और कार्यकर्ताओं में जोश भरना शुरू कर दिया था, मायावती के एक आत्मघाती कदम से सब खत्म होता दिख रहा है. जिस तरीके से आकाश आनंद चुनाव प्रचार कर रहे थे, 2027 में बीएसपी को बहुत बड़ा लाभ होने वाला था. लेकिन यह नुकसान हो गया. मायावती जितनी जल्दी आकाश आनंद को लाएं, उनकी पार्टी के लिए उतना ही बेहतर होगा.
'अनुप्रिया जी को ऐसा बोलने से बचना चाहिए था'

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










