
'माफीनामा जारी करे ईरान', ड्रोन हमलों से अजरबैजान आगबबूला, कहा- दुश्मन हमारी पूरी ताकत महसूस करेगा
AajTak
अजरबैजान ने एयरपोर्ट और स्कूल पर हुए ईरानी हमलों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने इस हमले का आरोप ईरान पर लगाया है और इसे आतंकी कार्रवाई कहा है. उन्होंने कहा है कि अजरबैजानी सेना हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है.
ईरान जंग के छठे दिन इस युद्ध में एक और किरदार की एंट्री हो गई है. 5 मार्च की दोपहर अजरबैजान के नखचिवन एयरपोर्ट और एक स्कूल पर ड्रोन्स से हमला हुआ है. ड्रोन हमले की वजह से एयरपोर्ट पर आग लग गई. नखचिवन ईरान की सीमा से लगा एक इलाका है जो आर्मेनिया से देश के बाकी हिस्सों से अलग है. एक दूसरा ड्रोन एक स्कूल के पास गिरा है इसमें दो लोग घायल हो गए.
अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने इस हमले का आरोप ईरान पर लगाया है और इसे आतंकी कार्रवाई कहा है. अलीयेव ने तीखे शब्दों में कहा है कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों पर बिना देरी की कार्रवाई होनी चाहिए. और ईरान की सरकार इसके लिए आधिकारिक रूप से सफाई दे और माफीनामा जारी करे.
अजरबैजान और ईरान पड़ोसी देश हैं. दोनों देश जमीनी सरहद साझा करते हैं. ये सीमा लगभग 689 किलोमीटर लंबी है. अजरबैजान ईरान के उत्तर में स्थित है. ईरान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से जिसे Iranian Azerbaijan कहते हैं, अजरबैजान से सटा हुआ है. अजरबैजान का नखचिवान स्वायत्त गणराज्य भी ईरान से सीमा साझा करता है.
इस हमले के बाद अजरबैजान ने सुरक्षा संबंधी काउंसिल की बैठक बुलाई. इस दौरान अजरबैजानी राष्ट्रपति ने कहा कि आज ईरान ने अजरबैजान पर आतंकी हमला किया है. राष्ट्रपति ने कहा कि अजरबैजानी लोग आश्वस्त हो सकते हैं कि कोई भी दुश्मन हमारे "आयरन फिस्ट" की पूरी ताकत को महसूस करेगा. हमारी आर्म्ड फोर्सेज को जवाबी कार्रवाई के लिए सही तरीके तैयार करने और उन्हें लागू करने का निर्देश दिया गया है.
अजरबैजान राष्ट्रपति ने कहा कि, "आज ईरान ने अजरबैजान के इलाके और अजरबैजान देश के खिलाफ एक आतंकवादी हमला किया. नखचिवन ऑटोनॉमस रिपब्लिक के इलाके पर ईरानी सरकार के लॉन्च किए गए बिना पायलट वाले हवाई वाहनों से हमला हुआ. हमले का निशाना आम नागरिक सुविधाएं थीं, जिनमें नखचिवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसकी टर्मिनल बिल्डिंग, एक स्कूल और दूसरी आम नागरिक जगहें शामिल थीं, जिन पर ईरान ने धोखे से हमला किया."
"अजरबैजान देश इस घिनौने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है. इसके लिए जिम्मेदार लोगों को बिना देर किए सजा मिलनी चाहिए. ईरानी पक्ष को अज़रबैजान को ऑफिशियल जवाब देना चाहिए, माफ़ी मांगनी चाहिए और यह पक्का करना चाहिए कि दोषियों को क्रिमिनल तौर पर ज़िम्मेदार ठहराया जाए."

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का संघर्ष छठे दिन भी जारी है. इजरायल के हमलों से बेरूत में भारी नुकसान हुआ है और कई इमारतें तबाह हो गई हैं. इस तनावपूर्ण स्थिति ने इलाके में संकट और बढ़ा दिया है. निरंतर तालिबानी हमलों के कारण स्थानीय लोग गंभीर हालात से गुजर रहे हैं. राजनीतिक और सैन्य तनाव के बीच स्थिति और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है. यह संघर्ष दक्षिणी बेरूत जैसे इलाकों में अधिक तबाही का कारण बना है.

ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई को सुपुर्दे खाक करने और शोक समारोह को अचानक अगले आदेश तक टाल दिया है. तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में तैयारियां जारी हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों और इजरायल की कड़ी चेतावनी के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि ईरानी शासन द्वारा चुना गया कोई भी नया नेता, जो इजरायल के खिलाफ नीति अपनाएगा, उसे निशाना बनाया जा सकता है.

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी लड़ाई गुरुवार को छठे दिन में पहुंच गई है. दोनों पक्षों के लगातार हमलों के कारण इस क्षेत्र में संकट और बढ़ता दिखाई दे रहा है और हालात अभी भी शांत होने के कोई संकेत नहीं दिखा रहे हैं। इस बीच दुबई में फंसी एक्ट्रेस लारा दत्ता ने एक वीडियो शेयर किया है. देखिए.










