
अमेरिकी उपविदेश मंत्री ने कहा- चीन को ताकतवर बनाने में जो गलती की वो भारत के साथ नहीं करेंगे
AajTak
अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडाउ ने रायसीना डायलॉग 2026 में कहा कि अमेरिका चीन के साथ हुई गलतियों को दोहराना नहीं चाहता. उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को असीम संभावनाओं वाला बताया और टेक्नोलॉजी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहयोग की संभावना जताई.
अमेरिका के उपविदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडाऊ ने गुरुवार को कहा कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत अमेरिका का एक अहम साझेदार है लेकिन इस साझेदारी की कुछ सीमाएं भी हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ वही 'गलती' नहीं दोहराएगा जो उसने दो दशक पहले चीन के साथ की थी.
नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग में बोलते हुए लैंडाउ ने कहा, 'हम भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जो अब लगभग अंतिम चरण में है. हमें लगता है कि यह लगभग असीम संभावनाओं को खोलने का आधार बन सकता है. लेकिन भारत को समझना चाहिए कि हम भारत के साथ वही गलतियां नहीं करेंगे जो 20 साल पहले चीन के साथ की थीं.'
उस समय अमेरिका ने चीन को बहुत फायदा दिया, जिससे चीन तेजी से बड़ा हो गया और अब अमेरिका को चुनौती दे रहा है.
लैंडाउ ने आगे कहा, 'हम भारत को इतना बड़ा बाजार नहीं देंगे कि आप आगे चलकर कई बिजनेस में हमें ही पीछे छोड़ दें. हम ऐसा नहीं होने देंगे.'
अमेरिकी मंत्री ने इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर
भारत के विदेश मंत्रालय और Observer Research Foundation की तरफ से आयोजित रायसीना डायलॉग 2026 में लैंडाउ ने हालांकि, ये जरूर कहा कि टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के बीच 'विन-विन' साझेदारी बन सकती है. साथ ही उन्होंने भारत से अमेरिका से ऊर्जा आयात बढ़ाने का भी आग्रह किया.

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का संघर्ष छठे दिन भी जारी है. इजरायल के हमलों से बेरूत में भारी नुकसान हुआ है और कई इमारतें तबाह हो गई हैं. इस तनावपूर्ण स्थिति ने इलाके में संकट और बढ़ा दिया है. निरंतर तालिबानी हमलों के कारण स्थानीय लोग गंभीर हालात से गुजर रहे हैं. राजनीतिक और सैन्य तनाव के बीच स्थिति और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है. यह संघर्ष दक्षिणी बेरूत जैसे इलाकों में अधिक तबाही का कारण बना है.

ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई को सुपुर्दे खाक करने और शोक समारोह को अचानक अगले आदेश तक टाल दिया है. तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में तैयारियां जारी हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों और इजरायल की कड़ी चेतावनी के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि ईरानी शासन द्वारा चुना गया कोई भी नया नेता, जो इजरायल के खिलाफ नीति अपनाएगा, उसे निशाना बनाया जा सकता है.

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी लड़ाई गुरुवार को छठे दिन में पहुंच गई है. दोनों पक्षों के लगातार हमलों के कारण इस क्षेत्र में संकट और बढ़ता दिखाई दे रहा है और हालात अभी भी शांत होने के कोई संकेत नहीं दिखा रहे हैं। इस बीच दुबई में फंसी एक्ट्रेस लारा दत्ता ने एक वीडियो शेयर किया है. देखिए.










