
माफिया अतीक अहमद के सताए लोगों को वापस मिलेंगी जमीनें! योगी सरकार जल्द ले सकती है फैसला
AajTak
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ ने लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक कई लोगों की जमीनों पर कब्जा कर लिया था या मामूली रकम देकर अपने नाम करा लिया था, अब अतीक की हत्या के बाद लोग ऐसे मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच रहे हैं. सरकार ऐसे लोगों की जमीनें वापस दिलाने पर विचार कर सकती है.
माफिया अतीक अहमद के द्वारा कब्जा की गई जमीनें पीड़ितों को लौटाई जा सकती हैं, इस पर योगी सरकार मंथन कर रही है. बताया जा रहा है कि इसके लिए प्रदेश सरकार आयोग का गठन करेगी, जिसकी रिपोर्ट पर कब्जा की गई जमीनें लौटाने का निर्णय लिया जाएगा. माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ ने प्रयागराज सहित कई शहरों में दबंगई से जमीनें कब्जा कर ली थीं या औने पौने दाम में लोगों से ले ली थीं.
माफिया द्वारा कब्जा की गई जमीनों को चिह्नित कर लोगों को वापस लौटाने पर विचार किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर योगी सरकार जल्द ही फैसला ले सकती है. अतीक अहमद की हत्या के बाद ऐसे तमाम पीड़ितों की संख्या अचानक बढ़ी है, जो पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं. इसको देखते हुए अधिकारी रूपरेखा तैयार कर रहे हैं.
13 अप्रैल को एक एनकाउंटर में UP STF ने अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को मार गिराया था. उसी दिन यूपी प्रशासन ने एक आंकड़ा जारी किया गया था, जो दिखाता है अतीक अहमद ने डरा-धमकाकर कितनी संपत्ति जमा कर ली थी, क्योंकि 10वीं फेल अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के पास इतनी संपत्ति कैसे और कहां से आई?
यह भी पढ़ेंः यूपी में क्राइम, हरियाणा में कारोबार... अतीक की अकूत दौलत का इस शहर में छुपा है बड़ा राज
पिछले 2 साल से अतीक अहमद की अवैध संपत्तियों पर योगी सरकार का बुलडोजर चल रहा है, अभी भी खंगालने का सिलसिला जारी है. कई शहरों में अतीक अहमद की काली कमाई का पता चला है.
1169 करोड़ की अवैध संपत्तियां कराई जा चुकी हैं मुक्त

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








