
माधुरी दीक्षित-सैफ अली खान ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज
AajTak
इस महामारी की दूसरी लहर में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हाल में ही नील नीतिन मुकेश, सोनू सूद, मनीष मल्होत्रा, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, कटरीना कैफ, परेश रावल जैसे स्टार्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.
देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, मरने वालों की संख्या और रफ्तार भी पिछले साल से ज्यादा है. इस बीच, मुंबई में फिल्मी सितारे भी आगे आकर वैक्सीन लगवा रहे हैं. सोमवार को माधुरी दीक्षित और सैफ अली खान ने भी अपना दूसरा डोज लगवाया. माधुरी ने टीका लगवाते हुए अपनी फोटो पोस्ट की. माधुरी दीक्षित ने शेयर की फोटो
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










