
मातम में बदली खुशियां: हनीमून पर गई महिला का हुआ ये हाल, फर्स्ट वर्ल्ड वॉर से जुड़ी है वजह
Zee News
एक ब्रिटिश कपल के लिए हनीमून की खुशियां मातम में बदल गईं और इसकी वजह रहा प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इस्तेमाल किया गया बम. जमीन के नीचे दफन इस बम में अचानक धमाका हो गया. इस हादसे में जहां महिला को गंभीर चोटें आईं वहीं दो लोगों की मौत हो गई.
लंदन: ब्रिटेन में रहने वाला एक कपल (British Couple) हनीमून (Honeymoon) के लिए यूक्रेन गया था, ताकि खूबसूरत वादियों में वो अपनी जिंदगी की नई शुरुआत का आगाज कर सके. कपल के साथ लड़की का भाई और कुछ दोस्त भी थे. सभी रात के वक्त आग जलाकर अपनी जिंदगी के छूए-अनछूए पहलुओं को साझा कर रहे थे, तभी हुए एक जोरदार धमाके ने खुशियों को मातम में बदल गया. ये धमाका फर्स्ट वर्ल्ड वॉर (First World War) के समय दफन किए गए बम की वजह से हुआ.
‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बर्कशायर के ब्रैक्नेल में रहने वालीं लिडिया मकारचुक (Lidiia Makarchuk) अपने पति नॉर्बर्ट वर्गा (Norbert Varga) के साथ पिछले महीने हनीमून पर यूक्रेन (Ukraine) गईं थीं. उन्होंने हंगरी की सीमा के नजदीक कार्पेथियन पर्वत को अपना ठिकाना बनाया था. रात के समय सभी आग जलाकर बातें कर रहे थे. लिडिया बता रही थीं कि कैसे नॉर्बर्ट ने उनके जूतों की तारीफ की और दोनों एक-दूसरे के करीब आते चले गए.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



