
माडवी हिडमा को कैसे मिले हथियार, पूर्व माओवादी कमांडर रमेश बदरन्ना ने किया खुलासा
AajTak
पूर्व माओवादी कमांडर रमेश बदरन्ना ने माडवी हिडमा के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन लगातार जारी है और बस्तर क्षेत्र में उन्हें बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षाबलों ने माडवी हिडमा को मार गिराकर नक्सलियों को बड़ा झटका दिया है. इस वीडियो में रमेश बदरन्ना से खास बातचीत की गई है, जिन्होंने बताया कि किस तरह हिड़मा को हथियार दिए गए थे

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











