
माइग्रेन के दर्द को कम करने में ये एक चीज बेहद असरदार, स्टडी में दावा
AajTak
वैसे तो कुछ घरेलू नुस्खों से माइग्रेन के दर्द से राहत पाई जा सकती है लेकिन एक नई स्टडी के मुताबिक डाइट में एक खास चीज शामिल कर माइग्रेन के दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है. शोधकर्ताओं का कहना है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड माइग्रेन को आधे तक कम कर देता है. खासतौर से युवा महिलाओं में ओमेगा-3 फैटी एसिड का काफी असर देखने को मिला है.
माइग्रेन एक ऐसी बीमारी है जिसमें असहनीय सिर दर्द होता है. आमतौर पर ये दर्द सिर के आधे हिस्से में होता है. माइग्रेन का दर्द आता-जाता रहता है लेकिन कभी-कभी ये पूरे सिर में भी होने लगता है. यह दर्द कुछ मिनटों से लेकर कुछ दिनों तक जारी रह सकता है. माइग्रेन के मरीजों को अक्सर ही सिरदर्द की शिकायत रहती है. माइग्रेन में सिर दर्द के अलावा जी मिचलाना, आंखों और कान के पीछे दर्द होना, तेज रोशनी और आवाज से दिक्कत होने जैसे लक्षण भी महसूस होते हैं. ज्यादातर लोग माइग्रेन को गंभीरता से नहीं लेते हैं और इसके दर्द से बचने के लिए पेन किलर ले लेते हैं. बिना डॉक्टर की सलाह से माइग्रेन के दर्द का इलाज खुद से नहीं करना चाहिए. वैसे तो कुछ घरेलू नुस्खों से माइग्रेन के दर्द से राहत पाई जा सकती है लेकिन एक नई स्टडी के मुताबिक डाइट में एक खास चीज शामिल कर माइग्रेन के दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है. शोधकर्ताओं का कहना है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड माइग्रेन को आधे तक कम कर देता है. खासतौर से युवा महिलाओं में ओमेगा-3 फैटी एसिड का काफी असर देखने को मिला है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











