
माइक्रो-ड्रामा बनाने जा रहीं दीपिका, संभाली प्रोड्यूसर की कुर्सी, खुद बताया पूरा प्लान
AajTak
एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने ओटीटी वर्ल्ड में एक नई शुरुआत की है. वो एक नया माइक्रो-ड्रामा सीरीज 'आंटी, प्लीज स्पीक इंग्लिश' लेकर आ रही हैं, जिसे उन्होंने खुद प्रोड्यूस भी किया है. दीपिका ने अपने शो के बारे में इंडिया टुडे/आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत भी की है.
रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया अब एक नए रोल में नजर आएंगी. एक्टिंग के बाद, उन्होंने अब प्रोड्यूसर की भी कुर्सी संभालने का फैसला किया है. दीपिका ओटीटी स्पेस में एक नया माइक्रो-ड्रामा शो 'आंटी, प्लीज स्पीक इंग्लिश' ला रही हैं, जिसमें वो एक्टिंग भी करती दिखेंगी. इस शो को Viralo ऐप पर स्ट्रीम किया जा सकता है.
दीपिका चिखलिया करने जा रहीं नई शुरुआत
हाल ही में इंडिया टुडे/आजतक से खास बातचीत के दौरान दीपिका ने इस नए शो और नए फॉर्मेट पर खुलकर बात की. उन्होंने एक्टिंग और प्रोडक्शन एक साथ करने के चैलेंजेस भी बताए. एक्ट्रेस ने कहा, 'ये पहली बार है जब मैंने माइक्रो-ड्रामा किया है. कहानी बहुत खूबसूरत थी. ये एक वाराणसी वाली औरत की कहानी है, जो अमेरिका जा रही है. उसने अपनी पूरी जिंदगी में कभी अंग्रेजी बोलने की जरूरत नहीं पड़ी.'
'अब अचानक उसे बहुत टेंशन हो रही है कि इंटरव्यू कैसे पास करेगी, और लोगों से बात कैसे करेगी. वो गांव से शहर आती है, सब कुछ उसे बहुत रोमांचक और नया लगता है. लेकिन मन के किसी कोने में हमेशा ये डर रहता है कि इतना सब कैसे मैनेज करूंगी? अंग्रेजी कैसे बोलूंगी? तो मुझे ये बात बहुत दिलचस्प लगी.'
एक्टिंग के साथ प्रोडक्शन संभालने पर क्या बोलीं दीपिका?
दीपिका चिखलिया ने आगे अपने डबल रोल, एक्टिंग और प्रोड्यूसर पर बात की. उन्होंने कहा, 'जब एक साथ एक्टिंग भी करनी हो और प्रोडक्शन भी संभालना हो, तो बहुत मुश्किल हो जाता है. पर मजा भी खूब आया, क्योंकि मुझे वो रोल बहुत पसंद था.' एक्ट्रेस ने इस नए फॉर्मेट पर कहा, 'ये बहुत मजेदार तरीका है क्योंकि इससे आप बहुत ज्यादा लोगों तक पहुंच सकते हैं. आजकल ये फॉर्मेट सच में बहुत अच्छा काम करता है.'

एक्ट्रेस येरिन हा ने शो में सोफी बैक का रोल निभाया है. एक्टर ल्यूक थॉम्पसन, बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के रोल में हैं. दोनों एक्टर्स के किरदार के साथ-साथ परफॉरमेंस और इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं. येरिन और ल्यूक ने 'ब्रिजर्टन' सीजन 4 में कुछ जबरदस्त इंटीमेट सीन्स भी किए हैं, इनमें से उनका 'बाथटब सीन' सुर्खियों में हैं.












