
माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया डुअल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, सर्फेस लैपटॉप्स भी हुए लॉन्च
AajTak
Microsoft ने नए Surface रेंज डिवाइस को लॉन्च किया. इसमें Surface Laptop Studio, Surface Pro 8 और Surface Go 3 को पेश किया गया. ये सभी Windows 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलते हैं.
Microsoft ने नए Surface रेंज डिवाइस को लॉन्च किया. इसमें Surface Laptop Studio, Surface Pro 8 और Surface Go 3 को पेश किया गया. ये सभी Windows 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलते हैं. इसके अलावा इसमें डुअल स्क्रीन फोन Surface Duo 2, Surface Slim Pen 2, Surface Adaptive Kit, Ocean Plastic माउस और Microsoft Modern USB-C हेडसेट को भी पेश किया गया.
Microsoft Surface Laptop Studio की कीमत 1,599 डॉलर (लगभग 1,18,000 रुपये) रखी गई है. Surface Pro 8 की कीमत 1,099 डॉलर (लगभग 81,100 रुपये) रखी गई है. Surface Go 3 की कीमत 399 डॉलर (लगभग 29,400 रुपये) से शुरू होती है. Surface Duo 2 की शुरूआती कीमत 1,499 डॉलर (लगभग 1,10,600 रुपये) है.
एक्सेसरीज की बात करें तो Surface Slim Pen 2 की कीमत 129 डॉलर, Adaptive Kit की कीमत 9,99 डॉलर, Ocean Plastic Mouse की कीमत 24.99 डॉलर और Microsoft Modern USB-C Headset की कीमत 54.99 डॉलर रखी गई है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










