
माइकल जैक्सन के गाने पर लगा 'लुंगी डांस' का तड़का, थिरकने पर मजबूर करेगा ये Video
AajTak
केरल के 74xmanavalans नाम के एक डांस ट्रूप ने माइकल जैक्सन के 'बिली जीन' गाने पर अपने अनोखे नृत्य से इंटरनेट पर धूम मचा दी है. यूजर्स को इनका अंदाज पसंद आया है और उन्होंने इनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं.
फेसबुक, इंस्टाग्राम, लाइक, कमेंट और शेयर के इस दौर में तमाम चीजों की तरह डांस और म्यूजिक में भी फ्यूजन का तड़का लगाया जा रहा है. मजेदार ये है कि Gen - X और Gen - Z न केवल इस फ्यूजन को पसंद कर रही. बल्कि उसका ये भी मानना है कि, क्रिएटिविटी में जो फन हैं. उसका मुकाबला नार्मल चीजें शायद ही कर पाएं.
इसी Gen - Z को लुभाने के लिए केरल के 74xmanavalans नाम के डांस ट्रूप ने पारंपरिक भारतीय पोशाक और प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संगीत के अपने फ्यूजन से इंटरनेट पर धूम मचा दी है. इस ग्रुप द्वारा किये जा रहे डांस की खास बात ये है कि जहां एक तरफ इसमें हमें केरल का सांस्कृतिक सार दिखता है. तो वहीं हम इनके डांस मूव्स में पॉप संगीत की ग्लोबल अपील को भी महसूस करते हैं.
जैसा कि वायरल वीडियो में दिख रहा है ग्रुप ने लुंगी या वेष्टी पहनी है. बताते चलें कि वेष्टी भारत के विभिन्न हिस्सों, खासकर केरल में पहना जाने वाला एक पारंपरिक परिधान है. जिस वीडियो के जरिये ये ग्रुप वायरल हुआ उसमें इस ग्रुप को माइकल जैक्सन के 'बिली जीन' और बैकस्ट्रीट बॉयज़ के हिट ट्रैक 'बैकस्ट्रीट बैक ऑलराइट' पर थिरकते हुए दिखाया गया है.
इस ग्रुप की डांस परफॉरमेंस न केवल उनके असाधारण नृत्य कौशल को प्रदर्शित करती है. बल्कि जिस तरह इन्होने अपनी कोरियोग्राफी में लुंगी का इस्तेमाल किया वो कई मायनों में हैरान करने वाला है.
क्योंकि इस ग्रुप का डांस अपने आप में यूनीक है इसलिए इंटरनेट की जनता भी इसे हाथों हाथ ले रही है और ये जमकर वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर तमाम यूजर्स ऐसे हैं जो इनके शानदार डांस के कसीदे तो पढ़ ही रहे हैं वहीं उनका ये भी कहना है कि जिस स्वैग से इन्होने वेष्टी को पहना उसने सोने पर सुहागा की कहावत को चरितार्थ कर दिया है.
पारंपरिक लुंगी के साथ पॉप का ये फ्यूजन आपको कैसा लगा हमें कमेंट के जरिये जरूर बताइये.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










