
मां से मासूम बच्ची तक पहुंची जूं, गंभीर रूप से बीमार होने के बाद महिला गिरफ्तार
Zee News
अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लड़की के हीमोग्लोबिन के स्तर को मापा था जब उसे भर्ती कराया गया था. इसी में पता चला कि बच्ची के रक्त में ऑक्सीजन की बेहद कमी हो गई थी.
न्यूयॉर्क: सर में जुएं आम तौर पर पड़ ही जाती हैं, लेकिन ये जूं किसी की जान के लिए खतरा बन जाए तो? अमेरिका में ऐसा ही हुआ, जहां एक 4 साल की लड़की को उसकी मां के सर में पड़े जुओं की वजह से गंभीर रूप से बीमार होना पड़ा. हालांकि इसके लिए मां को लापरवाह मानते हुए गिरफ्तार कर लिया गया. डेलीमेल की खबर के मुताबिक, अमेरिका के इंडियाना में चार साल की बेटी को सिर में जूं से संक्रमण हो जाने के बाद उसकी मां को गिरफ्तार किया गया. क्योंकि बच्ची को मां से सिर में जूं का संक्रमण हुआ था जिसकी वजह से उसकी हालत गंभीर हो गई थी और उसकी जान पर भी आफत आ गई थी. मां से सिर में जूं का संक्रमण होने की वजह से वह गंभीर रूप से बीमार हो गई थी और उसके रक्त में ऑक्सीजन का स्तर गिर जाने के बाद वह मुश्किल से बच सकी.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



