
'मां मेरे छोटे भाई का ख्याल रखना...' मैसेज भेजकर बिल्डिंग की 35वीं मंजिल से कूद गया 14 साल का लड़का
AajTak
हैदराबाद में सोमवार रात 14 साल के लड़के ने 35वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. बिल्डिंग से छलांग लगाने से पहले उसने अपनी मां को मैसेज भेजा था, जिसमें उसने लिखा था कि 'ये कदम उठाने के लिए मुझे दुख है, मेरे छोटे भाई का खयाल रखना.' फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक 14 साल के लड़के ने हाईराइज बिल्डिंग की 35वीं मंजिल से छलांग लगा दी. नीचे गिरते ही बच्चे की मौत हो गई. आसपास के लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर बच्चे ने ऐसा कदम क्यों उठाया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना हैदराबाद में सोमवार की रात हुई. यहां 14 साल के लड़के ने 35वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. मृतक बच्चा 10वीं कक्षा का छात्र था. उसके माता-पिता दोनों प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं. हाईराइज बिल्डिंग से छलांग लगाने से पहले 14 साल के लड़के ने अपनी मां को मैसेज किया था, जिसमें उसने लिखा कि 'इस बात का दुख है कि मुझे ये कदम उठाना पड़ रहा है, मेरे छोटे भाई का ख्याल रखना.'
बेटे का मैसेज पढ़कर घबरा गई मां, तुरंत पहुंची घर
बेटे का मैसेज पढ़ते ही मां घबरा गई. वह तुरंत घर पहुंची तो बेटा घर पर नहीं मिला. काफी ढूंढ़ने की कोशिश की. इसके बाद रात करीब दो बजे लड़के की मां ने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद मंगलवार की सुबह करीब छह बजे अपार्टमेंट के दूसरे ब्लॉक में बच्चे का शव पड़ा मिला.
अपार्टमेंट के पास बच्चे का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही आसपास के लोगों से घटना को लेकर पूछताछ भी की. बच्चे ने ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है.
(अगर आपके या आपके किसी परिचित में मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








