
मां- मां करती मासूम को जमीन पर पटका... लिव-इन पार्टनर ने गर्लफ्रेंड की बेटी को उतारा मौत को घाट
AajTak
रेवाड़ी में एक शख्स ने ने झगड़े के बाद लिव-इन पार्टनर महिला की पांच साल की बेटी को गुस्से में जमीन पर पटककर मार डाला. घटना के बाद वह फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.आरोपी महिला और बच्ची के साथ किराए पर रह रहा था. बच्ची मां को ढूंढ रही थी, इसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया.
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक महिला के लिव-इन पार्टनर ने उसके साथ हुए झगड़े में गुस्सा निकालने के लिए जो किया वह डरा देने वाला था. उसने महिला की पांच साल की बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
झगड़े के बाद चली गई थी बच्ची की मां
रेवाड़ी के एक पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि बिहार निवासी आरोपी रोशन पर हत्या का आरोप लगाया गया है. अधिकारी के अनुसार, रोशन विवाहित महिला और उसकी बेटी के साथ किराए के मकान में रह रहा था. बुधवार को घर से बाहर होने पर आरोपी और महिला के बीच झगड़ा हुआ. इसके बाद, महिला रेलवे स्टेशन चली गई, जबकि रोशन घर चला गया.
मां को पुकार रही मासूम को जमीन पर पटका
उस समय महिला की पांच साल की बेटी घर में थी. बच्ची अपनी मां को पुकार रही थी और रोशन से उसे उसकी मां के पास ले जाने के लिए कह रही थी. जब रोशन ने ध्यान नहीं दिया, तो बच्ची रोती रही. अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर उस व्यक्ति ने बच्ची को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद आरोपी घर से भाग गया. पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसने टीमें बाद में बनाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










