
मां-बेटे घर में चला रहा थे वेश्यालय, बुलाई जाती थीं नाबालिग लड़कियां
AajTak
महिला अपने बेटे के साथ घर पर वेश्यालय चला रही थी. यहां 15 साल की बच्चियों तक का इस्तेमाल हो रहा था. पुलिस को जब मामले की शिकायत मिली तो आगे की जांच शुरू हुई. इस दौरान एक वेश्या ने मामले की पूरी जानकारी दी. इसके बाद मां बेटे गिरफ्तार हुए.
पुलिस ने वेश्यालय चलाने के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है. इन्होंने अपने घर को ही वेश्यालय बना दिया था. मामले का खुलासा एक अन्य महिला ने किया है, जो वेश्या के तौर पर यहां काम कर रही थी. उसने पुलिस को बताया कि उसे केवल दिन में इस्तेमाल हुए कंडोम के पैसे दिए जा रहे थे. मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है. जब जांचकर्ताओं ने एक शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की तो मां बेटे गिरफ्तार हुए. उन्हें बताया गया कि 15 साल की बच्चियों का भी इस काम में इस्तेमाल हो रहा था.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि जासूसों को पता चला कि 28 साल का ग्लिन यान जुनिगा लाटिन अपनी 52 साल की मां अमपारो लाटिन बारिलास के साथ कथित तौर पर वेश्यालय चला रहा है. अमपारो दरवाजे पर बैठकर कैश पेमेंट लेती थीं. यहां आने वाले लोगों को 50 डॉलर के बदले कार्ड दिया जाता था. इसके बाद वह कमर्शियल वेश्याओं का चयन कर कमरों में जाया करते थे. जांचकर्ताओं को एक वेश्या मिली, जिसने बताया कि उससे कहा गया था कि उसे हफ्ते में तीन दिन काम करना होगा और हर एक कस्टमर के बदले 25 डॉलर मिलेंगे, लेकिन कुछ नहीं मिला, उसे केवल कंडोम के पैसे दिए जाते थे.
बैंक में रोज कर रहे थे डिपोजिट इस महिला ने ही जासूसों को बताया कि मां बेटे एक और वेश्यालय भी चला रहे हैं. पुलिस ने जब बैंक डिटेल्स खंगालीं तो पता चला कि इनके पास कमाई का कोई दूसरा जरिया नहीं है. इनकी कमाई वेश्यालय से हो रही है. बैंक अकाउंट में रोजाना पैसा जमा किया जा रहा था. अब इन मां बेटे को वेश्यावृत्ति से पैसा कमाने और घर को वेश्यालय बनाने के आरोपों का सामना करना होगा.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








