
मां-बेटे का गैंग दे रहा था लूट की वारदातों को अंजाम, शहर में फैला रखी थी दहशत
AajTak
मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने मां-बेटे की गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस का कहना है कि ये गैंग शहर के अलग-अलग इलाकों में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट का माल बरामद किया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने मां-बेटे का गैंग पकड़ा है. ये लोग लूट की वारदातों को अंजाम देते थे. आरोपियों के पास से लाखों रुपये का माल बरामद हुआ है. पुलिस का कहना है कि ये आरोपी कनाडिया, लसूडिया सहित कई इलाकों में लूट कर चुके हैं. आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
जानकारी के अनुसार, बीते दिनों से शहर के कुछ इलाकों में लूट की घटनाएं हो रही थीं. शहर में बढ़ती लूट की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने सख्ती बरती और कनाडिया थाना पुलिस ने कुख्यात लुटेरों को अरेस्ट कर लिया.
पुलिस ने कहा कि तीन आरोपी शहर के कई थाना क्षेत्रों में चेन, मोबाइल और वाहन लूटकर फरार हो जाते थे. कनाडिया क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अनस खान, फैजान खान और आसिफ शेख सहित एक महिला को पकड़ा है.
आरोपियों के पास से सोना, बाइक व कैश बरामद
आरोपियों के पास से सोने की चेन का टुकड़ा, एक्टिवा, पल्सर बाइक व अन्य सामान के साथ कैश भी बरामद किया गया है. इन आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है. इनमें एक महिला भी शामिल है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी गैंग बनाकर शहर के कई थाना क्षेत्रों में लूट, डकैती व अवैध हथियार जैसे मामलों में संलिप्त रहे हैं. इनमें एक आरोपी के साथ उसकी मां भी शामिल है, जो लूट करने में अपने बेटे का साथ देती थी.
मामले को लेकर क्या बोले डीसीपी?

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








