
मां- बेटे अपने ही कुत्ते को पेड़ से लटकाकर ले ली जान, फिर डॉग लवर को भेज दी फोटो
AajTak
पुणे में एक कुत्ते को पेड़ से लटकाकर कथित तौर पर मारने के आरोप में मां-बेटे पर मामला दर्ज किया गया है. हैरानी की बात है कि परिवार ने पिंपरी के एक डॉग लवर को फोन किया था और उसे आकर कुत्ते को ले जाने के लिए कहा था. लेकिन बाद में, उन्होंने उसी को एक पेड़ से लटके हुए कुत्ते की तस्वीर भेजी.
महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक कुत्ते को पेड़ से लटकाकर कथित तौर पर मारने के आरोप में मां-बेटे पर मामला दर्ज किया गया है. एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि कथित अपराध मुलशी तहसील के पिरंगुट इलाके में किया गया था. यहां प्रभावती जगताप और उनके बेटे ओंकार जगताप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
शिव सेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने इस घटना को सोशल मीडिया पर उठाया था. वहीं मिशन पॉसिबल फाउंडेशन चलाने वाली एक पशु कार्यकर्ता पद्मिनी स्टंप ने मां और बेटे के खिलाफ शिकायत के साथ पुणे ग्रामीण पुलिस से संपर्क किया.
पौड रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष गिरीगोसावी ने बताया कि आरोप है कि 22 अक्टूबर को प्रभावती ने कथित तौर पर अपने पालतू लैब्राडोर पर छड़ी से हमला किया. बाद में उसके बेटे ओमकार ने कुत्ते को पेड़ से लटका दिया. हमने उन पर भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.
अधिकारी ने कहा कि कुत्ते को मारने से पहले, परिवार ने पिंपरी के एक डॉग लवर को फोन किया था और उसे आकर कुत्ते को ले जाने के लिए कहा था. लेकिन बाद में, उन्होंने उसी को एक पेड़ से लटके हुए कुत्ते की तस्वीर भेजी. तब पुलिस वहां पहुंची और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया.
उन्होंने बताया कि- परिवार कुत्ते को पशु चिकित्सक के पास ले गया थे और उससे रेबीज समेत कुछ परीक्षण कराने को कहा था. यह जानकर कि पालतू जानवर को रेबीज़ था, उन्होंने उसे मार डाला होगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









