
मां-बाप का कत्ल कर घर में छिपाई लाश, 4 साल तक डेड बॉडी के साथ बेटी ने गुजारी जिंदगी
AajTak
ब्रिटेन के एसेक्स से एक ऐसी भयावह घटना सामने आई है, जिसने समाज को हिलाकर रख दिया. इस बार अपराध की जिम्मेदारी किसी बाहरी शख्स पर नहीं, बल्कि एक बेटी पर है, जिसने अपने ही मां-बाप के साथ जो किया, वह किसी भी इंसान के लिए कल्पना से परे है.
दुनिया में कई बार ऐसी घटनाएं घटती हैं जो इंसानियत के आधार को हिला देती हैं और रूह तक को झकझोर देती हैं. हाल ही में ब्रिटेन के एसेक्स से एक ऐसी भयावह घटना सामने आई है, जिसने समाज को हिलाकर रख दिया. इस बार अपराध की जिम्मेदारी किसी बाहरी शख्स पर नहीं, बल्कि एक बेटी पर है, जिसने अपने ही मां-बाप के साथ जो किया, वह किसी भी इंसान के लिए कल्पना से परे है.
वर्जीनिया मैककुलॉ का खौफनाक राज
36 साल की वर्जीनिया मैककुलॉ ने अपने ही माता-पिता, 70 साल जॉन मैककुलॉ और 71 साल की लोइस मैककुलॉ की निर्मम हत्या कर दी. यह कोई सामान्य हत्या नहीं थी. वर्जीनिया ने उनकी मौत के बाद भी चार साल तक उनके शवों के साथ जीती रही, जैसे कुछ हुआ ही न हो. इस दिल दहला देने वाले अपराध के खुलासे ने पूरे ब्रिटेन को हैरान कर दिया है.
पिता को दिया जहर, मां को भी नहीं छोड़ा
वर्जीनिया ने अपने पिता को जून 2019 में धीरे-धीरे जहर देकर मार डाला. उसने उनके शराब में दवाइयां मिलाईं, और पिता की जिंदगी छीन ली. उसके बाद उसने अपनी मां को भी क्रूरता से मौत के घाट उतार दिया.
चार साल की धोखाधड़ी और शानदार अदाकारी

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










