
मां ने अपने 5 साल के बेटे को बेरहमी से मारा, उसका सिर पकाकर खा गई... वजह सुन सब दंग
AajTak
आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसने अपना गुनाह भी स्वीकार कर लिया है. अपने बेटे को उसने बेरहमी से मारा और फिर उसके टुकड़े टुकड़े कर दिए.
एक मां ने अपने महज 5 साल के बेटे के साथ जो कुछ किया है, वो किसी भी रुह कंपाने के लिए काफी है. उसने बड़े आकार के चाकू से अपने बेटे की हत्या कर दी. ये महिला यहीं नहीं रुकी, उसने आगे भी क्रूरता करना जारी रखा. बेरहम मां ने बेटे के सिर के हिस्से को पकाया और खा गई. इसके बाद उसने अपने बेटे के शव के टुकड़े टुकड़े कर दिए. जब वो इन्हें दफनाने जा रही थी, उससे पहले ही पकड़ी गई. ये मामला मिस्र का है, जिसने पूरे देश को हिला दिया है.
आरोपी महिला की उम्र 29 साल है और नाम हना मोहम्मद हसन है. जांच से ऐसे संकेत मिले हैं कि महिला ने ये अपराध इसलिए किया क्योंकि वो अपने पूर्व पति और उसके परिवार को बच्चे से मुलाकात के अधिकार या उससे किसी भी तरह के संपर्क से रोकना चाहती थी. ये भी पता चला है कि आरोपी को किसी तरह की मानसिक बीमारी नहीं है. उसने सोच-समझकर अपने बेटे यूसुफ की जान ली है. उसे इस मामले में सुनवाई के लिए अदालत के समक्ष पेश किया गया.
सिर पर तीन बार किया वार
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, हना ने अपने बेटे के सिर पर हथियार से तीन बार वार करके उसे मारा. फिर सबूत मिटाने के लिए शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. हालांकि इन्हें दफनाने से पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया. घर के बाथरूम में एक कसाई की तरह बच्चे के शव के टुकड़े करने से पहले उसने कथित तौर पर उसके सिर और अन्य हिस्सों को उबलते पानी में स्टोव पर पकाया और फिर इन्हें खा गई.
होश में रहकर किया अपराध
इससे पिछली रिपोर्ट्स से कहा गया था कि घटना के बारे में उस वक्त पता चला जब यूसुफ के अंकल ने घर में बालटी के भीतर शव के टुकड़ों को देखा. जांच के अनुसार, घटना के वक्त हना अपने पूरे होश में थी. उस पर किसी तरह की दवा या ड्रग्स का कोई असर नहीं था. हसन को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस अधिकारी उस वक्त हैरान रह गए, जब उसने स्वीकार किया कि उसने बच्चे के सिर का हिस्सा पकाकर खाया है. क्योंकि वो चाहती थी कि वो हमेशा उसके साथ रहे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










